Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में 30 फीट सड़क धंसी-10 फीट गहरा गड्ढा हुआ:सीवर लाइन में गड़बड़ी की आशंका, स्मार्ट सिटी के कामों पर फिर उठे सवाल

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली में सोमवार सुबह बड़ी लापरवाही सामने आई। बरेली कॉलेज के पास अचानक करीब 30 फीट चौड़ी सड़क धंस गई। सड़क के बीचोंबीच करीब 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया। कुछ ही मिनटों में पूरी लेन बैठ गई। गनीमत रही कि उस वक्त वहां से कोई रोडवेज बस या भारी वाहन नहीं गुजर रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह सबसे पहले सड़क पर लंबी-लंबी दरारें दिखाई दीं। लोगों को कुछ समझ आता, उससे पहले सड़क का बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे बैठ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभागों की टीम मौके पर पहुंच गई। पूरे इलाके की बैरिकेडिंग कर दी गई और आवाजाही रोक दी गई। जहां सड़क धंसी है, वह रोडवेज बस स्टैंड के बेहद करीब है। इस रास्ते से हर दिन सैकड़ों रोडवेज बसें और हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सुबह सड़क धंसने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। नई सड़क धंसने से गुणवत्ता पर सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क का निर्माण कुछ समय पहले ही हुआ था। इससे पहले यहां सीवर लाइन का काम भी किया गया था। नई सड़क इतनी जल्दी धंस जाने से स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि अगर नई सड़क का यह हाल है तो निर्माण कार्यों की निगरानी पर भी सवाल खड़े होना तय है। प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि सड़क के नीचे सीवर लाइन में रुकावट या खराबी आने से मिट्टी का कटाव हुआ। इससे सड़क की नींव कमजोर हो गई और पूरा हिस्सा धंस गया। हालांकि, असली वजह तकनीकी जांच के बाद ही सामने आएगी। वीआईपी रोड पर ट्रैफिक डायवर्ट यह सड़क शहर की सबसे व्यस्त और वीआईपी सड़कों में गिनी जाती है। इसी मार्ग पर बरेली कॉलेज, फायर विभाग का कार्यालय और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य समेत कई अधिकारियों के सरकारी आवास हैं। सड़क बंद होने के बाद ट्रैफिक को दूसरे रास्तों से निकाला गया, जिससे आसपास के इलाकों में जाम लग गया। रोडवेज बसों का रूट भी अस्थायी रूप से बदलना पड़ा। घटना के बाद अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। सुरक्षा के लिए पूरे इलाके को घेर दिया गया है। अब सड़क धंसने की वजह की जांच कराई जा रही है। इसके बाद मरम्मत का काम शुरू होगा। इस घटना ने एक बार फिर स्मार्ट सिटी परियोजना के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिपोर्टिंग में चूक, सिकंदरा थाना प्रभारी लाइन हाजिर:कानपुर देहात एक महीने में दूसरे थाना प्रभारी पर कार्रवाई, SP ने किया लाइन हाजिर
    Next Article
    कांवड़ यात्रा से पहले मेरठ में पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर:18 सब इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र बदले, देखिए लिस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment