Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में 4.6 टन ड्रग्स जलाया-173 करोड़ कीमत:‘ऑपरेशन दहन’ के जरिए युवाओं को नशे से बचाने की पहल

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली में नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी आर्थिक चोट करते हुए बरेली पुलिस ने ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत 173 करोड़ 53 लाख रुपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। ये कार्रवाई नशा तस्करों के पूरे नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। 1 मार्च से 30 जून 2026 तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न थानों में दर्ज 711 मामलों में बरामद 4632.5 किलोग्राम मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण कराया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी के बाद कार्रवाई एसएसपी अनुराग आर्य की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने न्यायालय, विभागीय अनुमति और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी प्राप्त होने के बाद पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया। जब्त ड्रग्स का वैज्ञानिक विध्वंस जब्त मादक पदार्थों को परसाखेड़ा स्थित इंसिनरेटर प्लांट में वैज्ञानिक और पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप नष्ट किया गया। अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल ड्रग्स को नष्ट करना नहीं, बल्कि नशे की आपूर्ति चैन को तोड़ना और युवाओं को इसकी गिरफ्त में आने से बचाना है। एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया- 'ऑपरेशन दहन' के अंतर्गत एसएसपी अनुराग आर्य की अध्यक्षता में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा अब तक 711 अभियोगों में जप्त 4632 किलोग्राम विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण विधिक प्रावधानों के अनुरूप कराया गया है। इनका अनुमानित मूल्य लगभग 173 करोड़ 53 लाख रुपए है, जो लक्ष्य का लगभग 88 प्रतिशत है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। माफियाओं की कमर तोड़ रही पुलिस एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया- ड्रग्स के खिलाफ अभियान चलाकर बरेली में माफियाओं के नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। लगातार पुलिस की टीमें मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों को गिरफ्तार कर रही है। साथ ही उनके द्वारा कमाई की आय को लेकर भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ की CCSU में परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का किया घेराव:छात्र नेता बोले- प्रबंधन की लापरवाही के कारण छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर
    Next Article
    वाराणसी के बंद घर में 3 लाख का समान गायब:गेट का कुंडा तोड़कर घर में घुसे चोर, पुलिस मामले की जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment