Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग:घर का सामान जलकर राख, गांव वालों ने बाल्टियों से पानी ड़ालकर बुझाया

    9 hours ago

    1

    0

    बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के जिगनिया सादिक अली गांव में गुरुवार रात करीब 10:30 बजे चूल्हे से निकली चिंगारी से एक झोपडी में आग लग गई। आग लगने से फूस की झोपड़ी जलकर राख हो गई। घर में रखा इंजन, अनाज, बर्तन, चारपाई, कपड़े समेत सारा सामान जल गया। परिवार के छोटे बच्चों के पहनने तक के कपड़े नहीं बचे। खाना बनाते समय हुआ हादसा गांव निवासी रामकिशोर अपने दो बेटों के परिवार के साथ फूस की झोपड़ी में रहते हैं। रात खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी छप्पर पर जा गिरी। फूस की झोपड़ी होने के कारण आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरा घर जलने लगा। ग्रामीणों ने बुझाई आग आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाल्टियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लोगों का कहना है कि समय रहते आग नहीं बुझती तो आसपास की झोपड़ियां भी इसकी चपेट में आ सकती थीं। पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची सूचना मिलने पर फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। तब तक ग्रामीण आग बुझा चुके थे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। खुले आसमान के नीचे परिवार आग के बाद परिवार के पास रहने का ठिकाना और रोजमर्रा का कोई सामान नहीं बचा। अब पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। प्रशासन से मदद की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी मदद के बिना परिवार दोबारा अपनी गृहस्थी नहीं बसा पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में पत्नी की हत्या में पति को उम्रकैद:कोर्ट ने 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया, 6 साल बाद आया फैसला
    Next Article
    यूपी TET परीक्षा का दूसरा दिन:लखनऊ के 46 केंद्रों पर 19 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, पहले दिन 71 फीसदी थी अटेंडेंस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment