Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में फर्जी पहचान से शादी, युवती का शोषण:ब्लैकमेल कर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का आरोप

    5 hours ago

    2

    0

    बरेली के कैंट इलाके में एक युवक पर फर्जी पहचान बताकर युवती से शादी करने और फिर उसका शोषण व ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां के अनुसार, आरोपी सुभान ने खुद को हिंदू बताकर उनकी बेटी से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद युवती को उसकी असली पहचान का पता चला, जिसके बाद स्थिति बदल गई। आरोप है कि असली पहचान सामने आने के बाद युवक ने युवती पर अपने दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। उसे पैसे लाने के लिए गलत काम करने को भी मजबूर किया गया। विरोध करने पर आरोपी मारपीट करता था। जब युवती ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो आरोपी ने उसे तलाक दे दिया। इसके बाद भी उत्पीड़न जारी रहा। आरोपी ने युवती के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। अब आरोपी युवती को दोबारा अपने साथ भेजने का दबाव बना रहा है और मना करने पर परिवार को गंभीर धमकियां दे रहा है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि आरोपी उनके बेटों की हत्या की धमकी दे रहा है, जिससे पूरा परिवार दहशत में है। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई थी। इसके बाद कैंट थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष नजरबंद:निजी स्कूलों की समस्याओं पर ज्ञापन देने से रोका गया
    Next Article
    गाजियाबाद में अंबेडकर जयंती पर भव्य रैली निकली:बाइक-कार और डीजे के साथ, सुरक्षा में पुलिस बल तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment