Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में गोरक्षकों ने दिया धरना:कान्हा उपवन के गेट पर की नारेबाजी, गौशाला की देखरेख का जिम्मा सौंपने की मांग

    9 hours ago

    1

    0

    बरेली के सीबीगंज स्थित नदोसी कान्हा गौशाला में शनिवार को दिनभर हाई वोल्टेज ड्रामा चला। अखिल भारतीय गौ रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने गौशाला की दुर्दशा का आरोप लगाते हुए मुख्य गेट पर ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। विवाद तब बढ़ा जब निरीक्षण के लिए पहुंचे कार्यकर्ताओं को कर्मचारियों ने अंदर जाने से रोक दिया। धरने की सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रशासनिक अमला पहुंचा, मीडिया के लिए बंद रहे दरवाजे हंगामा बढ़ता देख देर शाम नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और कुछ मुख्य सेवादारों को अपने साथ अंदर ले गए। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मीडिया को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों ने पत्रकारों को बाहर ही रोके रखा, जिससे यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर प्रशासन गौशाला के अंदर ऐसा क्या है जिसे मीडिया की नजरों से छुपाना चाहता है। गोरक्षकों की पांच सूत्रीय मांगें परिषद के अध्यक्ष हेमंत गंगवार का कहना है कि उन्होंने जिलाधिकारी को पहले ही भ्रमण की सूचना दी थी, फिर भी उन्हें अपमानित कर रोका गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के सामने स्पष्ट मांगें रखी हैं: भारी पुलिस बल तैनात मौके पर सीओ सेकेंड, सीबीगंज इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चतुर्वेदी और फतेहगंज पश्चिमी के इंस्पेक्टर सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन अभी भी मांगों को लेकर गतिरोध बना हुआ है। संगठन का साफ कहना है कि जब तक उनकी शर्तें नहीं मानी जातीं, प्रदर्शन जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या के विकास पर खर्च होंगे 250 करोड़:तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद पौराणिक स्थलों के निर्माण पर करेगा खर्च
    Next Article
    कानपुर सांसद रमेश अवस्थी घर-घर पहुंचे:18 साल के युवाओं से की वोटर बनने की अपील, SIR हेल्प डेस्क की व्यवस्था देखी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment