Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या के विकास पर खर्च होंगे 250 करोड़:तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद पौराणिक स्थलों के निर्माण पर करेगा खर्च

    9 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनगरी के समग्र विकास के लिए ताजा बजट में 250 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसमें से 150 करोड़ रुपये श्री अयोध्या जी तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद को दिए जाएंगे, जबकि शेष 100 करोड़ रुपये अन्य विकास कार्यों पर खर्च होंगे। सरकार का उद्देश्य कम चर्चित लेकिन ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले स्थलों को विकसित कर मुख्यधारा से जोड़ना है, ताकि श्रद्धालुओं को राम जन्मभूमि के साथ अन्य प्रमुख स्थलों के भी दर्शन का अवसर मिल सके। परिषद द्वारा भेजी गई परियोजनाओं के तहत आठ धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास की तैयारी है। इनमें बेतिया मंदिर (मीरापुर), मणिपर्वत, दशरथ समाधि स्थल के समीप शंकर मंदिर परिसर, श्री अंजनेश्वर महादेव धाम (तमसा तट), श्रीमहर्षि वाल्मीकि आश्रम (आलापुर), आंबेडकर पार्क (कुढ़ासादात), मिल्कीपुर स्थित आस्तीकन गहनाग बाबा स्थल तथा भदरसा की भरत तपोस्थली शामिल हैं। इन स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, सुंदरीकरण, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक पहुँच मार्ग विकसित किए जाएंगे। परिषद के सीईओ जयेंद्र कुमार के अनुसार, परियोजनाओं की डीपीआर शासन को भेज दी गई है और स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। उनका कहना है कि इन योजनाओं से धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी और स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। वहीं डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. आशुतोष सिन्हा ने इसे प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। उनके अनुसार, बढ़ते श्रद्धालु प्रवाह को देखते हुए पर्यटन ढांचे में निवेश से होटल, परिवहन, हस्तशिल्प और स्थानीय व्यापार को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। माघी पूर्णिमा के बाद बढ़ी श्रद्धालु भीड़ और होली से पहले नई एसी इलेक्ट्रिक बसों की तैयारी के बीच यह बजट अयोध्या को राष्ट्रीय धार्मिक पर्यटन मानचित्र पर और सशक्त बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में पंचक्रोशी परिक्रमा की हुई शुरूआत:2 लाख शिवभक्त 80KM चलेंगे पैदल, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंगा घाट
    Next Article
    बरेली में गोरक्षकों ने दिया धरना:कान्हा उपवन के गेट पर की नारेबाजी, गौशाला की देखरेख का जिम्मा सौंपने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment