Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में हेड कांस्टेबल ने किया सुसाइड:पांच दिन पहले ही नए मकान का गृह प्रवेश हुआ था, पत्नी से कहासुनी के बाद जान दी

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली की कैंफर स्टेट कॉलोनी में एक हेड कॉन्स्टेबलने शुक्रवार शाम घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला सीबीगंज थाना क्षेत्र के है। मृतक की पहचान मनोज मौर्य के रूप में हुई है। वे मूल रूप से बरेली के शेरगढ़ के रहने वाले था। मनोज ने हाल ही में कैंफर स्टेट कॉलोनी में अपना नया मकान बनवाया था। गृह प्रवेश का कार्यक्रम पिछले रविवार को ही हुआ था। सीबीगंज थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि मनोज का पत्नी ज्योति मौर्या से शुक्रवार शाम किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पहले 2 फोटो देखिए… अब पूरा मामला समझिए… पत्नी ने देवर-जेठ से कहा- ‘उन्हें हार्ट अटैक आया’ सीबीगंज थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि 2006 बैच के सिपाही मनोज की तैनाती अमरोहा में थी। एक सप्ताह पहले ही उनका ट्रांसफर मुरादाबाद कर दिया गया था। शुक्रवार को उनकी छुट्टी खत्म हुई थी। वे मुरादाबाद जाकर ड्यूटी जॉइन करने वाले थे। इसी बीच शुक्रवार शाम किसी बात को लेकर पत्नी ज्योति उर्फ मीनू से कहासुनी हो गई। इसके बाद उन्होंने खुद को कमरे में बंद करके फांसी लगा ली। जिस वक्त फांसी लगाई घर पर पत्नी और दोनों बच्चे मौजूद थे। ज्योति को पता चला तो उसने तुरंत घटना की सूचना लेबर कालोनी निवासी देवर मुनीश और जेठ संतोष को दी। हालांकि, उसने बताया कि मनोज को हार्ट अटैक आया है। सूचना पाकर दोनों भाई कैंफर स्टेट कॉलोनी पहुंचे। तब तक सिपाही की पत्नी ने उन्हें नीचे उतार लिया था। परिजन तुरंत मनोज को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शनिवार को शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के शरीर पर खरोंच के निशान बताते है कि मृतक की जीभ निकली हुई थी। गले में रस्सी के और शरीर पर नाखून की खरोच के निशान थे। घटना की सही स्थिति पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी। पुलिस ने शनिवार को शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के साले राकेश मौर्य ने बताया कि मनोज मौर्य के परिवार में पत्नी के अलावा बेटी शिवांशी (11) और बेटा शिवांश (8) है। ----------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… प्रेमी से झगड़े के बाद गंगा में कूदकर दी जान:कानपुर में घाट किनारे मिला शव, 6 माह से चल रहा था अफेयर प्रेमी से झगड़े के बाद शुक्रवार देर रात 16 साल की लड़की ने गंगा में कूद कर जान दे दी। शनिवार सुबह उसका शव परमट घाट के किनारे पड़ा मिला। प्रेमी की सूचना पर पहुंची ग्वालटोली पुलिस ने जांच–पड़ताल कर परिजनों को जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'बिल्डर ने होलिका की जमीन कब्जाई':किसान बोले- शिकायत के 3 महीने बाद भी कार्रवाई नहीं, लखनऊ नगर निगम ऑफिस घेरा
    Next Article
    जिलाधिकारी-SSP ने सुनीं जनसमस्याएं:बुलंदशहर के थाना समाधान दिवस पर शिकायतों का निस्तारण किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment