Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में कॉलेज के पास नाले में मिला भ्रूण:50 मीटर की दूरी पर नर्सिंग होम, उठे सवाल; स्वास्थ्य विभाग ने दिए जांच के आदेश

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली के सिरौली में वसुंधरा इंटर कॉलेज के पास एक नाले में अज्ञात भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना ने क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम और भ्रूण हत्या के काले कारोबार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में गहरा रोष है। राष्ट्रीय बजरंग दल के छात्र जिला अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शर्मा के अनुसार, अधिकारियों की कथित 'छत्रछाया' में क्षेत्र में सैकड़ों अवैध निजी नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं। इन केंद्रों पर बिना पुख्ता इंतजाम और विशेषज्ञों के बड़े ऑपरेशन किए जा रहे हैं। 50 मीटर की दूरी पर स्थित नर्सिंग होम पवन कुमार शर्मा ने बताया कि इन नर्सिंग होम में आपातकालीन स्थिति में रक्त की कोई व्यवस्था नहीं होती। रक्त शहरों से मंगवाया जाता है, जिससे देरी होने पर मरीज की जान चली जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि घटनास्थल से मात्र 50 मीटर की दूरी पर एक निजी नर्सिंग होम स्थित है, जिससे इस मामले में मिलीभगत की आशंका और बढ़ जाती है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है। सिंह ने कहा, "पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी और उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।" चिकित्सा अधिकारी प्रभारी ने दिए आदेश दूसरी ओर, रामनगर के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (MOIC) डॉ. सुनील कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की एक विशेष टीम गठित की जा रही है। यह टीम आसपास के सभी नर्सिंग होम के रजिस्टर और कमरों की गहन जांच करेगी। यदि कोई भी अस्पताल या संचालक दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीर नगर में प्रधान को कार ने मारी टक्कर, मौत:सड़क किनारे खड़े होकर फोन से बात करते वक्त हादसा, आरोपी वाहन को कब्जे में लिया
    Next Article
    ओडिशा में किसान पदयात्रा पर रोक:नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ जौनपुर में विरोध, मुकदमे वापस लेने और रिहाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment