Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में मौलाना बोले- धीरेंद्र शास्त्री लोगों को भड़का रहे:कथावाचक को कोर्ट तलब करे, ज्ञानवापी ऐतिहासिक मस्जिद; कलंक नहीं

    8 hours ago

    2

    0

    बागेश्वर धाम के संचालक पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने काशी में ज्ञानवापी को कलंक कहा था। इस पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी ऐतिहासिक मस्जिद है। यह किसी के लिए कलंक नहीं है। इसे किसी भी मंदिर को तोड़कर नहीं बनाई गई है। पंडित जी, कयामत तक आप ज्ञानवापी मस्जिद पर भगवा झंडा नहीं लहरा सकते। यह कयामत तक मस्जिद रहेगी। मस्जिदियत से किसी के साथ समझौता हम नहीं कर सकते हैं। सोमवार को वीडियो जारी कर मौलाना ने कहा कि शरियत किसी भी मुसलमान को इजाजत नहीं देती है कि वो किसी मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाएं। धीरेंद्र शास्त्री लोगों को भड़का रहे हैं। कोर्ट के जज पंडित धीरेंद्र शास्त्री को कोर्ट में तलब करें। दरअसल रविवार को काशी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था कि काशी विश्वनाथ मंदिर के पास में जो कलंक (ज्ञानवापी परिसर) है। हम भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि उस बारे में कोर्ट जल्द फैसला दे। मुझे विश्वास है कि भगवान की कृपा से वहां अभिषेक होगा। भगवा लहराएगा। मौलाना बोले- धीरेंद्र शास्त्री लोगों को भड़का रहे मौलाना ने कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी ने काशी में ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर कहा कि इस पर हम भगवा झंडा लहराएंगे। यह कलंक है, इसको मिटा के रहेंगे। मैं उनको बता देना चाहता हूं कि यह मस्जिद ऐतिहासिक मस्जिद है। यह किसी के लिए कलंक नहीं है। यह ज्ञानवापी मस्जिद मंदिर तोड़कर के नहीं बनाई गई है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी बहुसंख्यक समुदाय को उकसा रहे हैं। भड़का रहे हैं, उनको इस तरीके से माहौल को खराब नहीं करना चाहिए। ज्ञानवापी मस्जिद का मामला कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट पंड़ित धीरेंद्र को तलब करे रोजाना तारीखें पड़ रही हैं। हिंदू पक्ष, मुस्लिम पक्ष अपनी दलीलें दे रहे हैं। कोर्ट का जो फैसला होगा वो सबके लिए मान्य होगा। मगर पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी इस तरह का बयान देकर के मुकदमे को प्रभावित करना चाहते हैं। कोर्ट को प्रेशर में लेना चाहते हैं। मैं कोर्ट के जजों से गुजारिश करूंगा कि स्वतः संज्ञान लेकर के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को इस तरह की तमाम चीजों से रोका जाए। उनको कोर्ट में तलब किया जाए। अब पढ़िए धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा था रविवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री काशी पहुंचे थे। उन्होंने यहां एक ज्वेलरी शॉप का उद्घाटन किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि मुझे काशी विश्वनाथ मंदिर की नगरी में बार-बार आने का सौभाग्य मिलता है। मेरा मेरे गुरु से जुड़ा भावनात्मक संबंध भी यहां से है। काशी विश्वनाथ मंदिर के पास में जो कलंक (ज्ञानवापी परिसर) है। हम भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि उस बारे में कोर्ट जल्द फैसला दे। मुझे विश्वास है कि भगवान की कृपा से वहां अभिषेक होगा। भगवा लहराएगा। काशी में हिंदू और मुसलमान दोनों साथ रहते हैं। यहां के मुस्लिम दुकानदारों को हिंदू श्रद्धालुओं से काफी लाभ मिलता है। यह हिंदुओं की उदारता का उदाहरण है। मंदिर के पास एक मजार है। वहां मुसलमानों से ज्यादा हिंदू श्रद्धा से माथा टेकते हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था- हम लोगों को जागरूक कर रहे धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- हमने कई देशों में दरबार लगाया है। वर्तमान में दुनिया में मुसलमानों के लिए 65 देश, ईसाइयों के लिए 95, बौद्धों के लिए एक और यहूदियों के लिए इजराइल है तो फिर 150 करोड़ हिंदुओं के लिए भी एक निश्चित देश होना चाहिए। हम 150 करोड़ हिंदुओं के लिए लड़ रहे हैं। पूरे देश में हिंदुत्व के प्रचार-प्रसार के लिए घूम रहे हैं। धर्म और राजनीति अलग-अलग है। हम सनातन धर्म के प्रचार के लिए आए हैं। पूरे विश्व में हिंदुत्व के प्रचार के लिए काम कर रहे हैं। हिंदुओं की संख्या घट रही है। इसलिए हमने उनकी लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया है। ………………. ये खबर भी पढ़िए- विराट और अनुष्का संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचे:अक्षय तृतीया पर्व पर गुरु के साथ सत्संग किया; दोनों की बाबा से यह पांचवीं मुलाकात क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सोमवार को अक्षय तृतीया पर अपने गुरु संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। दोनों ने प्रेमानंद महाराज का सत्संग भी सुना। यह उनकी 5वीं मुलाकात थी। IPL 2026 के बिजी शेड्यूल के बीच विराट और अनुष्का रविवार देर शाम ही वृंदावन पहुंच गए थे। दोनों होटल रेडिशन में ठहरे थे। सोमवार सुबह करीब 6 बजे संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम केलीकुंज पहुंचे। यहां वे करीब ढाई घंटे रहे। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    एलयू में फीस बढ़ोत्तरी को लेकर सपा, NSUI का हंगामा:छात्र बोले- न पानी मिल रहा, न एसी चल रहा; ABVP ने किया प्रदर्शन का समर्थन
    Next Article
    किडनैपर्स को पहचानने कोर्ट पहुंचे कॉमेडियन सुनील पाल:मेरठ में बोले-10 किलो वजन घटा, अब घर से निकलने में भी डर लगता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment