Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किडनैपर्स को पहचानने कोर्ट पहुंचे कॉमेडियन सुनील पाल:मेरठ में बोले-10 किलो वजन घटा, अब घर से निकलने में भी डर लगता है

    9 hours ago

    2

    0

    कॉमेडियन सुनील पाल खुद के अपहरण के मामले में किडनैपर्स की पहचान करने मेरठ पहुंचे। सोमवार को कोर्ट में उन्होंने 2 आरोपियों की पहचान की। उन्होंने कहा- किडनैपिंग की वारदात के बाद से मैं बहुत डरा हुआ हूं। अब तो बाहर जाने से भी डर लगता है। उन्होंने कहा- मुंबई में भी अगर उनके आस-पास कोई मौजूद होता है तो वह उसे भी शक की नजर से देखते हैं। एक साल में मेरा 10 किलोग्राम वजन कम हो गया है। मुंबई में भी अगर उनके आस-पास कोई मौजूद होता है तो वह उसे भी शक की नजर से देखते हैं। दोस्त को फोन कर जाते हैं बाहर सुनील पाल ने कहा-वह कहीं भी अकेले नहीं जाते। कहीं भी जाना होता है तो वह पहले अपने दोस्त साहिबे आलम को फोन करते हैं। कहां जाना है उन्हें पूरी जानकारी देते हैं। जिस वाहन से जा रहे हैं, उस वाहन की फोटो और नंबर तक वह अपने दोस्त को पहले व्हाट्सएप करते हैं। अपने शहर के भीतर भी वह अपने को असुरक्षित महसूस करते हैं। अब एक नजर में पूरा मामला पढ़िए मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल का मेरठ में दिसंबर 2024 में अपहरण कर उनसे 8 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। सुनील को हरिद्वार में एक इवेंट के बहाने बुलाकर नेशनल हाईवे 58 से उनका अपहरण किया गया और उन्हें 24 घंटे बंधक बनाकर रखा गया था। 20 लाख की फिरौती 8 लाख में सौदा तक बदमाशों ने सुनील पाल को अगवा करने के बाद 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी लेकिन बाद में यह रकम आठ लाख तय हुई। बदमाशों को यह रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कराई गई थी। मुंबई में दर्ज की गई थी जीरो FIR बदमाशों ने सुनील पाल को डरा धमका कर फिरौती की रकम वसूली। उनके चंगुल से छूटने के बाद सुनील पाल सीधे मुंबई पहुंचे और वहां परिवार को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद उनकी पत्नी ने वहीं जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी जो बाद में मेरठ ट्रांसफर हुई थी। मुठभेड़ के बाद दबोचा गया था इनामी बदमाश इस मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंची थी। इसके बाद मेरठ पुलिस एक्टिव हुई। पूरी प्लानिंग बिजनौर में हुई थी। इसके बाद पुलिस ने एक के बाद एक कई बदमाशों को गिरफ्तार किया था। वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार, 2 लाख रुपए नकद और मोबाइल भी बरामद किया गया था। मुख्य आरोपी अर्जुन करणवाल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। अब इस केस में सभी 10 आरोपी अरेस्ट हो चुके हैं। अपहरण मामले में इन पर दर्ज है FIR कई कॉमेडी रियलिटी शोज और फिल्मों में नजर आ चुके हैं सुनील पाल कौन हैं सुनील पाल सुनील पाल एक कॉमेडियन, एक्टर और वॉयस आर्टिस्ट हैं। सुनील वर्ष 2005 में ग्रेट इंडियन लाफ्टर के विजेता रह चुके हैं। शो जीतने के बाद सुनील फिर फिल्मों में काम करने लगे। अब तक करीब 51 शोज में स्टैंडअप कॉमेडी कर चुके हैं। सुनील का जन्म महाराष्ट्र में हुआ,और वह मुंबई वर्ष 1995 में आये। यहां आकर उन्होंने जनता विद्यालय सिटी बराच बल्लरपुर स्कूल से पढ़ाई की। सुनील अपने कॉलेज के दिनों से मिमिक्री और कॉमेडी करते थे। इंडियन लाफ्टर शो जीतने के बाद सुनील को कई फिल्मों के ऑफर मिले। उन्होंने हम, फिर हेरा फेरी, अपना सपना मनी मनी., बॉम्बे टू गोवा, मनी बैंक गैरेंटी,मैं हूं रजनीकांत, डर्टी पॉलिटिक्स, तेरी भाभी है पगले मूवी में रोल किया है। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें विराट और अनुष्का संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचे:अक्षय तृतीया पर्व पर गुरु के साथ सत्संग किया; दोनों की बाबा से यह पांचवीं मुलाकात क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सोमवार को अक्षय तृतीया पर अपने गुरु संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। दोनों ने प्रेमानंद महाराज का सत्संग भी सुना। यह उनकी 5वीं मुलाकात थी। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में मौलाना बोले- धीरेंद्र शास्त्री लोगों को भड़का रहे:कथावाचक को कोर्ट तलब करे, ज्ञानवापी ऐतिहासिक मस्जिद; कलंक नहीं
    Next Article
    परिवहन मंत्री के शाहजहांपुर ARTO ने छुए पैर, VIDEO:47 करोड़ की 4 परियोजनाओं को उद्घाटन, बोले- विपक्ष नहीं चाहता महिलाएं नेता बनें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment