Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी:बिल्डिंग खाली कराई गई, जांच के बाद फिर से शुरू काम; ATS कर रही जांच

    10 hours ago

    2

    0

    बरेली के प्रदर्शनी नगर स्थित पासपोर्ट कार्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब संस्थान को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी शुक्रवार सुबह करीब 11:15 बजे कार्यालय के आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक मेल के जरिए दी गई। ईमेल देखते ही पासपोर्ट अधिकारियों के होश उड़ गए और तत्काल इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे कार्यालय परिसर को खाली करा लिया गया है। मौके पर डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते (BDS) को बुलाया गया है, जो बिल्डिंग के कोने-कोने की सघन चेकिंग कर रहे हैं। सुबह 11:15 बजे आई ई-मेल अचानक हुई इस कार्रवाई और पुलिस की घेराबंदी से पासपोर्ट बनवाने आए आवेदकों और वहां काम करने वाले कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ईमेल के सोर्स की जांच की जा रही है और सुरक्षा मानकों के तहत पूरी सावधानी बरती जा रही है। फिलहाल चेकिंग जारी है और अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11:15 बजे उनके पास एक ईमेल आया, जिसमें कार्यालय को बम से उड़ाने की सीधी धमकी दी गई थी। मेल में डराने वाली बात यह लिखी थी कि दोपहर 2:00 बजे तक एक 'जहरीले बम' से इस पासपोर्ट कार्यालय को उड़ा दिया जाएगा। जैसे ही इसकी जानकारी मिली, पासपोर्ट अधिकारी ने बिना देर किए पुलिस के आलाधिकारियों को सूचना दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रेम नगर की पुलिस, बम डिस्पोजल दस्ता (BDS) और डॉग स्क्वायड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। ​सुरक्षा के लिहाज से पूरी बिल्डिंग को खाली करवा लिया गया है। गौरतलब है कि जिस चार मंजिला इमारत में पासपोर्ट कार्यालय स्थित है, उसी बिल्डिंग में यूनियन बैंक की शाखा भी संचालित है और ग्राउंड फ्लोर पर कई दुकानें हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने बैंक कर्मियों और दुकानदारों सहित सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर पूरी बिल्डिंग को अपने घेरे में ले लिया है। मौके पर गहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी अनहोनी को रोका जा सके। पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11:15 बजे उनके पास एक ईमेल आया, जिसमें कार्यालय को बम से उड़ाने की सीधी धमकी दी गई थी। मेल में डराने वाली बात यह लिखी थी कि दोपहर 2:00 बजे तक एक 'जहरीले बम' से इस पासपोर्ट कार्यालय को उड़ा दिया जाएगा। ​जैसे ही इसकी जानकारी मिली, पासपोर्ट अधिकारी ने बिना देर किए पुलिस के आलाधिकारियों को सूचना दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रेम नगर की पुलिस, बम डिस्पोजल दस्ता (BDS) और डॉग स्क्वायड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। ​सुरक्षा के लिहाज से पूरी बिल्डिंग को खाली करवा लिया गया है। गौरतलब है कि जिस चार मंजिला इमारत में पासपोर्ट कार्यालय स्थित है, उसी बिल्डिंग में यूनियन बैंक की शाखा भी संचालित है और ग्राउंड फ्लोर पर कई दुकानें हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने बैंक कर्मियों और दुकानदारों सहित सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर पूरी बिल्डिंग को अपने घेरे में ले लिया है। मौके पर गहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी अनहोनी को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में डॉक्टर ने रिवॉल्वर से गोली मारकर जान दी:बुलेट सिर के आर-पार, लाश देख पत्नी बेसुध; बेटा एयरफोर्स में है
    Next Article
    प्रयागराज में दोस्त को बचाने में 4 लड़के डूबे, मौत:मरने वालों में 2 सगे भाई; मां बोली- मेरा सब कुछ बर्बाद हो गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment