Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में PNG गैस चोरी का खुलासा:पाइप जोड़कर बाईपास से लेते थे गैस, 3 आरोपी गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    बरेली के इज्जतनगर थाना पुलिस ने गैस चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से गैस चोरी में इस्तेमाल किया गया पाइप भी बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड के सीनियर मैनेजर जितेंद्र गौतम ने 28 अप्रैल को एक शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि पीरबहोड़ा क्षेत्र में पाइप नेचुरल गैस (PNG) लाइन को नुकसान पहुँचाकर और मीटर-रेगुलेटर को बाईपास करके अवैध रूप से गैस चोरी की जा रही है। इससे जान-माल को गंभीर खतरा हो सकता है। इस शिकायत के आधार पर इज्जतनगर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान सफरुद्दीन, मुस्तफा खां उर्फ मुस्ताक खां और अनुज सक्सेना के रूप में हुई है। उनकी निशानदेही पर गैस चोरी में इस्तेमाल किया गया पाइप भी बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों के गैस कनेक्शन बिल बकाया होने के कारण बंद हो गए थे। इसके बाद अनुज सक्सेना ने अपने साथी के साथ मिलकर अवैध रूप से पाइप के जरिए गैस लाइन जोड़ दी थी। इस अवैध कनेक्शन के बदले प्रति माह 500 रुपये वसूले जाते थे और चेकिंग की सूचना पहले से देने का आश्वासन भी दिया जाता था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पिछले कई महीनों से इस अवैध तरीके से गैस का उपयोग किया। मुख्य आरोपी सफरुद्दीन के बेटे ने भी गैस लाइन जोड़ने का तरीका सीख लिया था और वह समय-समय पर कनेक्शन चालू कर देता था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र गौतम, उपनिरीक्षक संजय कुमार और कांस्टेबल मनीष मलिक की टीम शामिल थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बैंक ने राइसमिल मालिक के खाते से 4.15 करोड़ ठगे:चेक की फोटो का उपयोग कर की धोखाधड़ी, मैनेजर पर केस दर्ज
    Next Article
    चोरी की मोटरसाइकिल काटकर बेचने वाले शातिर गिरफ्तार:मोबाइल के जरिए करते थे बाइक चोरी की प्लानिंग, एक ही गांव के हैं सभी आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment