Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार बोलीं-फिर भाजपा सरकार बनेगी:युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें, IT पार्क खुलना मेरा सपना था

    19 hours ago

    1

    0

    राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार ने कहा कि बरेली में आईटी पार्क खुलना शहर के विकास की दिशा में एक नई शुरुआत है। इससे बरेली और आसपास के जिलों के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। युवा नौकरी ढूंढने वाले (जॉब सीकर) बनने के बजाय नौकरी देने वाले (जॉब क्रिएटर) बनें। सरकार इसी सोच के साथ युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने के लिए जरूरी सुविधाएं दे रही है। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की ओर से बरेली में आईटी पार्क के उद्घाटन के बाद दैनिक भास्कर से खास बातचीत में सांसद ने कहा कि बरेली में आईटी पार्क खुलना उनका पुराना सपना था। अब उनकी कोशिश है कि देश-दुनिया की बड़ी कंपनियां भी यहां अपने सेंटर स्थापित करें। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि प्रदेश में दो-तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। अब पढ़िए राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार से बातचीत के प्रमुख अंश... सवाल: बरेली में आईटी पार्क शुरू होने से युवाओं और स्थानीय लोगों को क्या फायदा होगा? जवाब: विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जरूरी है कि युवा नौकरी तलाशने वाले बनने के बजाय नौकरी देने वाले बनें। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने जिस अत्याधुनिक आईटी पार्क का उद्घाटन किया है, वहां युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने के लिए जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) स्टार्टअप के लिए बेहतर माहौल तैयार कर रहा है। युवाओं के पास कोई नया आइडिया है तो उसे शुरुआती स्तर से लेकर बाजार में उत्पाद उतारने तक मदद मिलेगी। इससे बरेली और आसपास के क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सवाल: आप खुद आईआईटी से पढ़ी हैं। क्या कभी सोचा था कि बरेली में भी ऐसा आईटी पार्क खुलेगा? जवाब: बरेली में आईटी पार्क बनना मेरा पुराना सपना था। मैंने जहां से पढ़ाई की है, वहां के इनक्यूबेशन सेंटर में भी इस बारे में गर्व से बताया था। अब मेरी कोशिश है कि इस सेंटर को और बेहतर बनाने के लिए बाहर से भी सहयोग मिले। बरेली भौगोलिक रूप से काफी महत्वपूर्ण जगह पर है। यह दिल्ली और लखनऊ दोनों से लगभग बराबर दूरी पर है। यहां अच्छी शिक्षा व्यवस्था, तकनीकी संस्थान और एयरपोर्ट की सुविधा भी है। यहां प्रतिभा की कमी नहीं है। ऐसे में बड़ी कंपनियों के लिए बरेली में निवेश करना और अपने सेंटर स्थापित करना फायदेमंद होगा। सवाल: बरेली के युवाओं और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर आपका क्या विजन है? जवाब: विकसित भारत का सपना हमारी युवा पीढ़ी को ही पूरा करना है। आज युवा जो सोचेंगे और जिस दिशा में काम करेंगे, उसी से देश का भविष्य तय होगा। मेरी युवाओं से अपील है कि वे अपने व्यक्तिगत सपनों को देश के सपनों से जोड़ें और पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ें। सवाल: राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी और उनके गठबंधन को लेकर प्रदेश की राजनीति में चर्चा है। आप इसे कैसे देखती हैं? जवाब: हमारी डबल इंजन की सरकार के आगे कोई नहीं है। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में भी दो-तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। हमारी सरकार जिस तरह युवाओं के भविष्य के लिए काम कर रही है, वह सबके सामने है। कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था कि किसी दूसरी सरकार में बरेली जैसे शहर में इस तरह का आईटी पार्क खुल पाएगा। आज का दिन बरेली के लिए उत्सव का दिन है। युवाओं के लिए भविष्य में भी विकास के नए रास्ते खुलते रहें, इसके लिए जरूरी है कि 2027 में भी प्रदेश में भाजपा की मजबूत सरकार बने।
    Click here to Read more
    Prev Article
    4 महीने में ही बदले गए प्रयागराज के पुलिस-कमिश्नर पीयूष-मोर्डिया:मोहित अग्रवाल संभालेंगे कमान, अर्ध कुंभ मेले में संभाल चुके हैं जिम्मेदारी
    Next Article
    तीन महिलाओं ने मिलकर उड़ाई गले की सोने की चैन:गोरखपुर ई-रिक्शा में बैठी महिला के गोद में बच्चा रखा, पैर दबा कर ध्यान भटकाई, FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment