Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में रसोई गैस की भारी किल्लत:इजरायल-ईरान युद्ध के बीच सप्लाई चेन प्रभावित होने का दावा, एजेंसी पर उमड़ी भीड़

    17 hours ago

    1

    0

    बरेली में एलपीजी सिलेंडर के लिए हाहाकार मचा हुआ है। शहर की विभिन्न गैस एजेंसियों, विशेषकर लता गैस एजेंसी पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। संकट तब और गहरा गया जब बुधवार सुबह से ही इंडियन ऑयल का मुख्य सर्वर डाउन हो गया। इसके चलते न तो ग्राहकों की केवाईसी (KYC) अपडेट हो पा रही है और न ही नए सिलेंडर की बुकिंग। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी लोग खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। 25 दिन का वेटिंग पीरियड लाइन में लगे लोगों का कहना है कि इजरायल-ईरान जंग के कारण गैस की किल्लत की खबरें फैल रही हैं। हॉकर्स ने घरों पर डिलीवरी देना बंद कर दिया है और स्टॉक खत्म होने का बहाना बना रहे हैं। एजेंसी संचालकों ने साफ कर दिया है कि बिना केवाईसी और ओटीपी वेरिफिकेशन के सिलेंडर नहीं मिलेगा। इसके साथ ही, बुकिंग कराने के बाद भी सिलेंडर मिलने में कम से कम 25 दिनों का समय लगने की बात कही जा रही है, जिससे आम जनता में भारी आक्रोश है। डीएम अविनाश सिंह ने दी कार्रवाई की चेतावनी गैस संकट की खबरों के बीच जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने स्थिति को स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि जनपद में गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और किसी भी तरह की किल्लत नहीं है। डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि यदि कोई गैस एजेंसी संचालक ग्राहकों को बेवजह परेशान करता है या कालाबाजारी की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि किसी भी समस्या की स्थिति में सीधे प्रशासन को सूचित करें। भीड़ से बचने के लिए डिजिटल बुकिंग का सहारा लें प्रशासन ने जनहित में एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी या गोदाम पर जाकर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है। बुकिंग के लिए डिजिटल माध्यमों का उपयोग किया जा सकता है: आप अपने घर से ही निम्न माध्यमों से आसानी से बुकिंग कर सकते हैं: IVRS / फोन कॉल से बुकिंग भारत गैस – 7715012345 / 7718012345 इंडेन गैस – 7718955555 एचपी गैस – 8888823456 मिस्ड कॉल से बुकिंग भारत गैस –7710955555 इंडेन गैस – 8454955555 एचपी गैस – 9493602222 व्हाट्सएप से बुकिंग भारत गैस – 1800224344 इंडेन गैस – 7588888824 एचपी गैस – 9222201122 मोबाइल ऐप से बुकिंग Bharatgas Hello BPCL IndianOil ONE HP PAY ऑनलाइन माध्यम Paytm, Amazon, Google Pay, PhonePe तथा संबंधित कंपनियों की वेबसाइट के माध्यम से भी बुकिंग की जा सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में 4,150 बच्चों को मिलेंगी 'ज्ञान का पिटारा' किट:सीडीओ की पहल से बुनियादी शिक्षा को मिलेगा रचनात्मक रंग
    Next Article
    छोटी गंडक नदी में डूबने से मासूम की मौत:देवरिया के बिंदवलिया गांव में हादसा, परिवार में मातम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment