Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में 4,150 बच्चों को मिलेंगी 'ज्ञान का पिटारा' किट:सीडीओ की पहल से बुनियादी शिक्षा को मिलेगा रचनात्मक रंग

    15 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिषेक कुमार ने बुनियादी शिक्षा को रचनात्मक बनाने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है। मंगलवार को विकास खंड नकहा के कंपोजिट विद्यालय धोबाहा में विंटर आर्ट किट वितरण और 'प्लेग-ऑफ' कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सीडीओ अभिषेक कुमार ने परिषदीय विद्यालयों की बालिकाओं के साथ वितरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को किट वितरित की। सीडीओ ने कहा कि शिक्षा को केवल किताबों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे कला, गतिविधियों और पर्यावरण से जोड़ना समय की आवश्यकता है। इससे बच्चों की सीखने की क्षमता और रचनात्मकता दोनों विकसित होंगी। सीडीओ ने जानकारी दी कि एजुकेट गर्ल्स संस्था के सहयोग से जिले के 83 परिषदीय विद्यालयों के कुल 4150 छात्र-छात्राओं को लर्निंग किट प्रदान की जाएंगी। इस पहल के पहले चरण में कंपोजिट विद्यालय धोबाहा के 60 बच्चों को 'ज्ञान का पिटारा' किट वितरित की गई। उन्होंने बताया कि संस्था का GKP++ (ज्ञान का पिटारा) मॉडल बच्चों के सीखने के तरीके को अधिक रोचक और प्रभावी बनाएगा। उनका मानना है कि इससे बच्चों की रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी और विद्यालय से उनका जुड़ाव भी मजबूत होगा। सीडीओ ने यह भी कहा कि ऐसी पहलें शासन की निपुण भारत मिशन जैसी योजनाओं के लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के दौरान, सीडीओ ने बच्चों के साथ जीवन कौशल से संबंधित विषयों पर संवाद किया और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। इस अवसर पर बीईओ शत्रुघ्न सरोज, प्रधानाध्यापक जगदीश कुमार, शिक्षक बृजेंद्र वर्मा, कुसुमलता और ज्योति सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी ने इस पहल को विद्यालय के लिए एक नई ऊर्जा देने वाला कदम बताया। कार्यक्रम के समापन पर, सीडीओ ने छात्रा सृष्टि और लक्ष्मी के साथ विंटर कैंप वाहन को हरी झंडी दिखाकर अभियान को आगे बढ़ाया। एजुकेट गर्ल्स टीम के इंद्रदेव तिवारी, अंकित दीक्षित, प्रमोद कुमार, हरदीप सिंह, अमित कुमार सिंह और विपिन कुमार भी इस दौरान मौजूद रहे। सीडीओ ने ग्रामीण शिक्षा को मजबूत बनाने में टीम के प्रयासों की सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में लेखपाल पर डेढ़ लाख हड़पने का आरोप:पीड़ित ने डीएम को शिकायत पत्र सौंपा, जांच का आश्वासन
    Next Article
    बरेली में रसोई गैस की भारी किल्लत:इजरायल-ईरान युद्ध के बीच सप्लाई चेन प्रभावित होने का दावा, एजेंसी पर उमड़ी भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment