Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में सीएनजी से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा:खाली होने से नहीं हुआ हादसा, गाड़ी को हटाने के लिए हाइड्रा बुलाई

    21 hours ago

    1

    0

    बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर के महर्षि चौक पर सोमवार सुबह करीब 5 बजे सीएनजी से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि टैंकर लगभग खाली था और उसमें केवल 5 से 10 प्रतिशत गैस बची थी, जिससे हादसा टल गया। घटना के बाद प्रशासन और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। हादसे वाली जगह के पास पेट्रोल पंप और घनी आबादी होने के कारण एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। स्पीड ब्रेकर पर फिसला टायर, पलटा टैंकर ड्राइवर ने बताया कि टैंकर हल्द्वानी से गैस खाली करके लौट रहा था। बारिश के कारण सड़क गीली थी। महर्षि चौक के स्पीड ब्रेकर पर ब्रेक लगाने के दौरान दाहिनी ओर का टायर फिसल गया, जिससे टैंकर अनियंत्रित होकर महर्षि कश्यप की प्रतिमा के फाउंडेशन से टकराते हुए पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। किसी अन्य के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। वॉल्व टूटने से रिसाव की आशंका, बिजली आपूर्ति बंद मुख्य अग्निशमन अधिकारी (एफएसओ) संजीव यादव ने बताया कि टक्कर के कारण टैंकर के वॉल्व क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे में बची हुई गैस के रिसाव की आशंका को देखते हुए तत्काल आसपास की बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई है। प्रशासन ने टैंकर के चारों ओर करीब 200 मीटर क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर सुरक्षित घेरा बना दिया है, ताकि कोई व्यक्ति वहां न पहुंच सके। इलाका किया गया कॉर्डन ऑफ, तकनीकी टीम का इंतजार सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे क्षेत्र को कॉर्डन ऑफ कर दिया गया है। मौके पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां तैनात हैं और लगातार निगरानी की जा रही है। टैंकर को सीधा करने के लिए हाइड्रा मशीन मंगाई गई है। साथ ही टैंकर कंपनी के तकनीशियन को भी बुलाया गया है। उनके पहुंचने के बाद गैस की स्थिति का आकलन कर टैंकर को सुरक्षित तरीके से हटाने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के अनुसार फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और एहतियात के तौर पर सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शी बोला - हो सकता था बड़ा हादसा प्रत्यक्षदर्शी अतीक खान ने बताया- मैं सुबह नमाज के उठा लिया था। उस समय बारिश हो रही थी। तभी तेज धमाके जैसे आवाज सुनाई पड़ी। बाहर निकलकर देखा तो एक टैंकर पलटा हुआ था। उससे गैस निकलने की आवाज आ रही थी। कुछ समय बाद पेट्रोल पंप के कुछ लोग आए और उन्होंने किसी तरह कांच तोड़कर ड्राइवर को बाहर निकाला। अगर बारिश न हो रही होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IAS रिंकू ने सरकार से कहा- मेरी सैलरी आधी करिए:जालौन में सिर्फ 4 घंटे काम करता हूं; 6 पन्नों का लेटर लिखा, VIDEO
    Next Article
    पति को सांप से डसवाने वाली बोली-बॉयफ्रेंड से मिलवा दो:मेरठ जेल में रो रही, 10 दिन बाद नीले ड्रम वाली मुस्कान के साथ रहेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment