Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़:‘डिजिटल क्राइम इंडस्ट्री’ की तरह चल रहा था नेटवर्क, 5 गिरफ्तार

    4 hours ago

    1

    0

    बरेली में थाना कैंट पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। यह किसी कंपनी की तरह संगठित तरीके से काम कर रहा था। पुलिस की कार्रवाई से “डिजिटल क्राइम इंडस्ट्री” के एक बड़े मॉडल का खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि गैंग अलग-अलग भूमिकाओं में बंटा हुआ था। इसमें चीन से जुड़े ऑपरेटर थे, जो नेपाल जैसे पड़ोसी देशों से काम करते थे। भारत में बैठकर ‘पैनल मेंबर’ पूरे नेटवर्क को संचालित करते थे, जबकि ‘एजेंट’ ठगी को अंजाम देते थे। ‘मीडिएटर’ फर्जी ट्रस्ट और बैंक खाते उपलब्ध कराते थे, और ‘होल्डर’ वे लोग थे जिनके नाम पर खाते खोले जाते थे। हर सदस्य की जिम्मेदारी और कमीशन तय था। APK फाइल से खाते पर नियंत्रण इस गैंग का मुख्य हथियार APK फाइल (SMS Listener) थी। यह फाइल मोबाइल में इंस्टॉल होते ही बैंकिंग SMS और OTP का एक्सेस ले लेती थी। इसके जरिए अपराधी दूर बैठकर खातों को नियंत्रित करते थे और एक क्लिक में रकम को कई खातों में ट्रांसफर कर मनी लॉन्ड्रिंग करते थे। 524 शिकायतें, 1.55 करोड़ का ट्रांजैक्शन पुलिस को इस नेटवर्क से जुड़ी 524 साइबर ठगी की शिकायतें राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर मिली हैं। अब तक 1.55 करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन का सुराग मिला है। नेटवर्क का विस्तार केरल सहित कई राज्यों तक फैला हुआ था। 17 अप्रैल को गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर काली स्कॉर्पियो में घूम रहे आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपियों के पास से लैपटॉप, सात मोबाइल फोन, चेकबुक, ट्रस्ट की मोहर, 11 डेबिट-क्रेडिट कार्ड और स्कॉर्पियो कार बरामद हुई है। पूछताछ में सामने आया कि गैंग को प्रशिक्षित करने वाला एक व्यक्ति तिहाड़ जेल में बंद है। यहीं से अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन जुड़ते दिख रहे हैं। एएसपी आशुतोष शिवम ने बताया कि पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी धोखाधड़ी से प्राप्त रकम को अलग-अलग खातों में डालकर नकद निकालते थे। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने कार्मिकों के साथ बैठकर जनगणना का प्रशिक्षण लिया:15 प्रशिक्षण केंद्रों पर 10467 कार्मिकों को ट्रेनिंग दी जा रही
    Next Article
    गंधक से भरा ट्रक पलटा, उठने लगा धुआं:तापमान बढ़ने से गंधक गर्म हुई, फायर ब्रिगेड ने टाला बड़ा हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment