Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में सिलेंडर भरवाने के नहीं थे पैसे:मिट्टी के चूल्हे पर बन रहा था खाना, कुकर फटने से मासूम समेत 4 झुलसे

    7 hours ago

    1

    0

    बरेली में एक मासूम समेत चार लोग कुकर फटने से बुरी तरह झुलस गए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है, सिलेंडर भरवाने के पैसे न होने के कारण महिला मिट्टी के चूल्हे पर खाना बना रही थी, तभी अचानक कुकर फट गया। इस हादसे में महिला और उसके तीन बच्चे झुलस गए। खाना बनाते समय हुआ हादसा बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के नकटिया निवासी नन्ही देवी (पत्नी सरनाम) आज सुबह घर पर मिट्टी के चूल्हे पर खाना पका रही थीं। इसी दौरान अचानक कुकर फट गया, जिससे नन्ही देवी और उनका 7 साल का बेटा देवांश गंभीर रूप से झुलस गए। इसके अलावा 6 साल का कार्तिक और 10 साल की नेहा भी हादसे की चपेट में आकर झुलस गए हैं। मां-बेटे को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। मजदूरी छूटने से गहराया आर्थिक संकट नन्ही देवी ने बताया कि उनके पति मजदूरी करते हैं, लेकिन पिछले 6 महीने से बीमार होने के कारण वे काम पर नहीं जा पा रहे हैं। घर में रखे सिलेंडर में थोड़ी गैस बची है, जिसे वे केवल मेहमान आने पर ही इस्तेमाल करते हैं। नन्ही देवी के मुताबिक, “सिलेंडर बहुत महंगा है, हम हर महीने उसे नहीं भरवा पाते, इसलिए मिट्टी के चूल्हे से ही काम चलाना पड़ता है।” परिवार में हैं पांच बच्चे नन्ही देवी के पांच बच्चे हैं, जिनमें कार्तिक (6), देवांश (7), निधि (8), नेहा (10) और रेखा (14) शामिल हैं। इनमें से तीन बच्चे इस दर्दनाक हादसे का शिकार हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं HPCL हत्याकांड, परिजनों से मिले अलंकार अग्निहोत्री:बोले- CM ने ब्राह्मण समाज को परेशान किया, चुनाव आने पर ये जीतने के लिए दंगे करवाएंगे
    Next Article
    मुरादाबाद में दोगुना रुपये देने के नाम पर ठगी:महिला से सोने के कुंडल उतरवा कर, बाइक सवार फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment