Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं HPCL हत्याकांड, परिजनों से मिले अलंकार अग्निहोत्री:बोले- CM ने ब्राह्मण समाज को परेशान किया, चुनाव आने पर ये जीतने के लिए दंगे करवाएंगे

    6 hours ago

    1

    0

    बदायूं के HPCL के प्लांट में हुई दोहरी हत्या का मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में गरमा गया है। बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री पीलीभीत पहुंचे। पूरनपुर निवासी डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा के परिजनों से मिले। पूरे मामले में प्रदेश सरकार, एचपीसीएल प्रबंधन और बदायूं प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार पर 'जातिवाद' का आरोप भी लगाया। घटना बीते गुरुवार को बदायूं के दातागंज इलाके में स्थित एचपीसीएल के निर्माणाधीन प्लांट में हुई थी। आरोपी अजय प्रताप सिंह ने सुरक्षा घेरा तोड़कर प्लांट में एंट्री ली और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में मुख्य प्रबंधक (परियोजना) सुधीर गुप्ता और पूरनपुर के डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिससे विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। देर रात परिजनों से मिलने पहुंचे शुक्रवार देर रात हर्षित के परिजनों से मिलने पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री पहुंचे। उन्होंने दर्ज हुई प्राथमिकी (FIR) पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हत्याकांड के समय जो लोग वहां मौजूद थे, उनकी गवाही या तहरीर के बजाय किसी तीसरे व्यक्ति की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जो संदेह पैदा करता है। अधिकारियों पर भी केस हो अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि घटना के वक्त मौके पर मौजूद अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया। ऐसे में इन तीनों अधिकारियों पर भी हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए, क्योंकि यह मुकदमे को कमजोर करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज करने वाला जीशान मुकर जाएगा और लोकेश एम. पलट जाएंगे कि उन्होंने ऐसा नहीं बताया था। उन्होंने कहा कि यह जातिवादी सरकार है और यह सब दोषियों को बचाने की साजिश है। सरकार एक जाति के लोगों को बचाने के लिए काम कर रही है। अलंकार ने कहा कि इतने निर्मम हत्याकांड पर न तो राज्य सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आई और न ही केंद्र सरकार की ओर से। एसपी आरोपियों को बिठाकर चाय पिलाते थे अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि वहां के जो कप्तान साहब हैं, वे वारदात को अंजाम देने वाले लोगों को बैठाकर चाय पिलाते थे। इसी वजह से उन लोगों की इतनी हिम्मत हो गई कि वे प्लांट के अंदर घुस गए। सुधीर गुप्ता और हर्षित की मौत के पीछे अलंकार अग्निहोत्री ने बदायूं के कप्तान को दोषी बताया। उन्होंने जातिवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि एक जाति का मुख्यमंत्री बन चुका है। आपको पता चलेगा कि अपने ब्राह्मण समाज के लोगों को कितना कष्ट दिया गया है। खुशी दुबे से लेकर कई लोगों को परेशान किया गया है। अभी चुनाव आने दीजिए, आप जो कहते हैं सवर्ण समाज - सवर्ण समाज, आपको सिर्फ एक जाति दिखती है। सत्ता बचाने के लिए दंगे और युद्ध करवाएं, लेकिन आपकी कोई सरकार आने वाली नहीं है। बोले- परिजनों को बरेली बुलाया जा रहा अग्निहोत्री ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि यह 'जातिवादी सरकार' है और एक विशेष जाति को बचाने के लिए तथ्यों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन में संवेदनशीलता की कमी बताते हुए कहा कि HPCL के अधिकारी पीड़ित परिवार के घर आने के बजाय उन्हें बरेली बुला रहे हैं, जो परिजनों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर निशाना साधा अलंकार अग्निहोत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिले के विधायक और सांसद की स्थिति जगजाहिर है। पीलीभीत के सांसद का नाम लिए बिना उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यहां के सांसद की तो खैर बात ही छोड़ो। आगे कहा कि इतने सीनियर से सुधीर गुप्ता जी उन्होंने डर की वजह से VRS ले रखा था। पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट ने मांग की है कि घटना के समय प्लांट में मौजूद HPCL के अन्य अधिकारियों पर भी प्राथमिकी दर्ज की जाए, क्योंकि उनकी लापरवाही के कारण ही यह घटना घटी। मातम के बीच इंसाफ की गुहार पूरनपुर का यह लाल (हर्षित) अपनी मेहनत के दम पर HPCL जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में डिप्टी मैनेजर के पद तक पहुंचा था। उनकी असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक के साथ-साथ आक्रोश है। परिजनों का आरोप है कि प्रशासन मुख्य दोषियों को बचाने का प्रयास कर रहा है। फिलहाल, अलंकार अग्निहोत्री के इन बयानों ने इस हत्याकांड को एक नया राजनीतिक मोड़ दे दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भूमि धोखाधड़ी करने वाले तीन गिरफ्तार:एक ही जमीन का दो बार फर्जी बैनामा कराया, खतौनी में नाम दर्ज होने का फायदा उठाया
    Next Article
    बरेली में सिलेंडर भरवाने के नहीं थे पैसे:मिट्टी के चूल्हे पर बन रहा था खाना, कुकर फटने से मासूम समेत 4 झुलसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment