Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में स्मार्ट मीटरों से जनता परेशान:बिजली दफ्तरों में उमड़ रही भीड़, जरूरी काम काज छोड़कर लोग लाइन में लगे

    11 hours ago

    2

    0

    बरेली में इन दिनों बिजली को लेकर हाहाकार की स्थिति बनी हुई है। एक ओर जहां कई-कई घंटे की बिजली कटौती हो रही है, वहीं दूसरी ओर स्मार्ट मीटर में खराबी के कारण लोग अपने सारे काम छोड़कर बिजली दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी अपनी कुर्सियों से नदारद रहते हैं, जिससे समस्या और बढ़ रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर उनका क्या कसूर है, जो स्मार्ट मीटर के नाम पर उन्हें परेशान किया जा रहा है। रामपुर गार्डन बिजली घर पर उमड़ रही भीड़ बरेली के रामपुर गार्डन स्थित बिजली घर पर रोजाना सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं। लोग अपने जरूरी काम छोड़कर स्मार्ट मीटर की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि रोजाना 400 से 500 रुपये तक का बिल आ रहा है, जिससे गरीब परिवार सबसे ज्यादा परेशान हैं। लाइन में खड़ी एक महिला ने बताया कि स्मार्ट मीटर के कारण वह बेहद परेशान हैं और लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 20 दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर लोग इसी तरह कई लोग अपनी ड्यूटी छोड़कर शिकायत लेकर दफ्तर पहुंच रहे हैं। कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि 20 दिन से उनके घर में बिजली नहीं है, जबकि मीटर में सप्लाई दिख रही है। बिल भी जमा है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा। उपभोक्ताओं का आरोप है कि शिकायत करने पर अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं कि “कुछ देर में बिजली आ जाएगी”, लेकिन यह समस्या लगातार बनी हुई है। एक उपभोक्ता ने कहा कि स्मार्ट मीटर ने उनकी रातों की नींद छीन ली है और दिन-रात परेशानी झेलनी पड़ रही है। सुनवाई न होने से बढ़ रहा आक्रोश एक महिला ने आरोप लगाया कि लोग लगातार बिजली दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा। उनका कहना है कि अगर कहीं बिजली चोरी हो जाए तो टीमें तुरंत पहुंच जाती हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इस बीच समाजवादी पार्टी के नेता मयंक शुक्ला रामपुर गार्डन बिजली घर पहुंचे और उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। भीषण कटौती से बढ़ी मुश्किलें दूसरी ओर, कई-कई घंटे की बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। कुछ इलाकों में 20 घंटे तक बिजली गुल रहने की शिकायतें सामने आ रही हैं। लगातार हो रही कटौती और स्मार्ट मीटर की समस्याओं से लोगों का धैर्य अब जवाब देने लगा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस पर हमले के बाद नौगवां अर्जुनपुर में सन्नाटा:अलीगढ़ में दरोगा की पिस्टल छीनने के बाद 18 आरोपी अरेस्ट, 200 पर FIR
    Next Article
    अयोध्या में ईयरफोन के चलते दर्दनाक हादसा:ट्रैक्टर-ट्रॉली पटली, किशोरी की मौत, दो गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment