Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में सास-साले का हत्यारोपी दामाद एनकाउंटर में ढेर:17 घंटे बाद मारा गया, पत्नी से विवाद के बाद भरी पंचायत में की थी वारदात

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली में सास और साले की हत्या करने वाले आरोपी अफसर उर्फ बौरा को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। SSP अनुराग आर्य के मुताबिक, मंगलवार सुबह 6 बजे मुखबिर की सूचना पर आरोपी की घेराबंदी की गई। खुद को घिरा देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी। उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ इज्जतनगर थाना क्षेत्र में हुई। आरोपी ने 17 घंटे पहले यानी सोमवार दोपहर 1 बजे भरी पंचायत में सास और साले की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। बचाने आई पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया था। इसके बाद फरार हो गया। उसकी तलाश में 5 टीमें लगी हुई थीं। एनकाउंटर से जुड़ी हुई तस्वीरें देखिए- सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझिए— एंबुलेंस चालक अफसर खान बरेली के रहपुरा का रहने वाला था। 9 साल पहले शादी थी। उसके दो बच्चे फैज (8) और आयशा (5) हैं। पत्नी साइमा से उसका विवाद चल रहा था। इसके चलते साइमा पिछले 5 दिनों से पास के इलाके में स्थित मायके में रह रही थी। सोमवार को इस झगड़े को खत्म करने के लिए पंचायत बुलाई गई थी। अफसर के घर से करीब 50 मीटर दूर ज्वेलर राशिद खान के घर पर पंचायत चल रही थी। झगड़ा सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के परिवारवालों को भी बुलाया गया था। पंचायत में अफसर अपने साथ चाकू भी लाया था। बातचीत के दौरान अचानक वह उग्र हो गया। उसने चाकू से अपनी सास आसमा (54) और साले आदिल (20) पर कई वार किए। दोनों की मौके पर मौत हो गई। बीच-बचाव करने आई पत्नी साइमा को भी उसने नहीं बख्शा। उसे भी चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साइमा को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वारदात की सूचना पर SSP अनुराग आर्य फोर्स के साथ पहुंचे थे। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमों को गठन किया था। तब से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। जगह-जगह दबिश दे रही थी। 8 साल में 259 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया राज्य सरकार के अनुसार, मार्च 2017 से अक्टूबर 2025 तक यूपी पुलिस ने 259 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया है। इस दौरान 15,000 से अधिक पुलिस एनकाउंटर हुए, जिनमें 31,000 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार हुए और 10,000 से अधिक को गोली मारी गई। खबर लगातार अपडेट की जा रही है… ----- यह खबर भी पढ़ें… बरेली में दामाद ने सास-साले को मार डाला:झगड़ा निपटाने के लिए पंचायत बुलाई थी, पत्नी को भी चाकू मारे बरेली में सोमवार को पंचायत के दौरान दामाद ने सास और साले की हत्या कर दी। उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। उसी को लेकर पंचायत बुलाई गई थी। तभी दामाद ने ससुरालवालों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में उसकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। वारदात इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहपुरा चौधरी की है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    होर्मुज खुलवाने के लिए ट्रंप की गुहार, जानें अबतक किस देश का क्या स्टैंड?
    Next Article
    गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर पूर्व पार्षद की हत्या:खून से लथपथ होकर 100 मीटर तक भागे, 4 बदमाशों ने चाकू से गोदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment