Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में सास-साले का हत्यारोपी दामाद एनकाउंटर में ढेर:भरी पंचायत में चाकू मारे थे, बचाने आई पत्नी पर भी हमला किया था

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली में सास और साले की हत्या करने वाले आरोपी अफसर उर्फ बौरा को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। SSP अनुराग आर्य के मुताबिक, मंगलवार सुबह 6 बजे मुखबिर की सूचना पर आरोपी की घेराबंदी की गई। खुद को घिरा देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी। उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ इज्जतनगर थाना क्षेत्र में हुई। आरोपी ने 17 घंटे पहले, यानी सोमवार दोपहर 1 बजे, भरी पंचायत में सास और साले पर चाकू से हमला किया था। बचाने आई पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया गया था। इसके बाद वह फरार हो गया। उसकी तलाश में 5 टीमें लगी हुई थीं। सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझिए- अफसर खान बरेली के रहपुरा के रहने वाला था। उसके दो बच्चे- फै ज (8) और आयशा (5) हैं। उसका पत्नी साइम से विवाद चल रहा था। इसके चलते साइमा 5 दिनों से पास में इलाके में स्थित मायके में रह रही थी। सोमवार को इस झगड़े को खत्म करने के लिए पंचायत बुलाई गई थी। अफसर के घर से 50 मीटर दूर ज्वेलर राशिद खान के घर पर पंचायत चल रही थी। झगड़ा सुलझाने के लिए दोनों के परिवारवालों को भी बुलाया गया था। पंचायत में अफसर अपने साथ चाकू भी लाया था। बातचीत के दौरान अचानक वह उग्र हो गया। उसने चाकू से अपनी सास आसमा (54) और साले आदिल (20) पर कई वार किए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने आई पत्नी साइमा को भी उसने नहीं बख्शा। उसे भी चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साइमा को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझिए— 8 साल में 259 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया राज्य सरकार के अनुसार, मार्च 2017 से अक्टूबर 2025 तक यूपी पुलिस ने 259 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया है। इस दौरान 15,000 से अधिक पुलिस एनकाउंटर हुए, जिनमें 31,000 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार हुए और 10,000 से अधिक को गोली मारी गई। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इराक में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन अटैक:इजराइल की तेहरान पर एयस्ट्राइक; LPG और क्रूड ऑयल लेकर आज भारत पहुंचेंगे दो जहाज
    Next Article
    क्रिकेटर कुलदीप यादव का आज लखनऊ में शाही रिसेप्शन:गौतम गंभीर समेत 900 से ज्यादा मेहमान जुटेंगे, 4 चार्टर्ड प्लेन से आएंगे VVIP

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment