Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में तमंचे के साथ दो युवक गिरफ्तार:चेकिंग के दौरान पकड़े गए, मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी थी

    13 hours ago

    2

    0

    बरेली में थाना बारादरी पुलिस ने अवैध असलहों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई 20 मार्च को हुई। डीडीपुरम पार्क गेट के पास गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक युवक को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान चक महमूद निवासी जगमोहन मौर्य (27) के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि स्थानीय विवाद और दुश्मनी के कारण वह अपनी सुरक्षा के लिए यह तमंचा साथ रखता था, जिसे उसने पीलीभीत से खरीदा था। दूसरी कार्रवाई में, पुलिस ने 99 बीघा क्षेत्र के पास घेराबंदी कर सिकन्दर उर्फ छोटा (28) को गिरफ्तार किया। उसके पास से भी .315 बोर का अवैध तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि वह चोरी की वारदात को अंजाम देने जा रहा था और पकड़े जाने की स्थिति में लोगों को डराने के लिए हथियार साथ रखा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सिकन्दर एक शातिर और हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट के तहत करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वह कई बार जेल जा चुका है और बाहर आने के बाद फिर से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हो जाता था। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की भी जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा प्लाट स्कीम के तहत आए 32 आवेदन:अब लगेगी बोली, कमर्शियल, होटल, कारपोरेट और ग्रुप हाउसिंग के प्लाट होंगे आवंटित
    Next Article
    गोरखपुर में RSS की बढ़ेंगी शाखाएं:शताब्दी वर्ष में बड़े स्तर पर होगा कार्यक्रम, गांव-शहर तक बढ़ेगी पहुंच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment