Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी-बिहार में बिजली गिरने से 7 मौतें:MP-राजस्थान में बारिश के साथ ओले गिरे; दिल्ली में 5 साल बाद मार्च में सबसे ठंडा दिन, 21°C तापमान

    2 hours ago

    1

    0

    देश भर के कई राज्यों में बारिश, ओलावृष्टि, आंधी और तूफान का मौसम जारी है। यूपी के 25 से ज्यादा जिलों में शुक्रवार को आंधी-बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। प्रयागराज, बलरामपुर, बहराइच और मिर्जापुर में बिजली गिरने से 3 किसानों समेत 5 की मौत हो गई। बिहार के पटना, बेतिया, मोतिहारी, जमुई समेत 15 शहरों में आंधी-बारिश हुई। गयाजी में बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के 42 जिलों में भी कल बारिश हुई। इनमें इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन जैसे कई बड़े शहर भी शामिल हैं। MP में बारिश से न्यूनतम तापमान में 3°C तक की गिरावट दर्ज की गई है। हिल स्टेशन पचमढ़ी 12.6°C के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं, इंदौर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और भोपाल में 16.6°C दर्ज किया गया। इधर, राजस्थान में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन बारिश और ओले गिरे। श्रीगंगानगर में कोहरा छाने से विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम रही। दिल्ली में लगातार कई दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं के बाद तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को दिल्ली में पिछले 6 सालों के दौरान मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 9.6 डिग्री कम है। इससे पहले 8 मार्च 2020 को तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा था। हिमाचल में लगातार चौथे दिन बर्फबारी, 25 मार्च तक अलर्ट हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को लगातार चौथे दिन भी बर्फबारी जारी रही। मनाली, लाहौल-स्पीति और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी से हालात सर्दियों जैसे बन गए हैं। अटल टनल, सोलंग और रोहतांग पास में 90 से 120 सेंटीमीटर तक बर्फ की मोटी परत जम गई है। वहीं भुंतर-मनिकरण रोड लैंडस्लाइड के कारण बंद हो गई है और मनाली-रोहतांग रूट पर वाहनों की आवाजाही नेहरू कुंड तक सीमित कर दी गई है। लाहौल घाटी का संपर्क भी कट गया है और सड़कों को साफ करने का काम जारी है। बर्फबारी से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। कल्पा में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कुकुमसेरी 1.1 डिग्री और मनाली 3 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरी ओर ऊना में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। देशभर में मौसम के हालात की तस्वीरें… अगले दो दिनों के दौरान मौसम का अनुमान 22 मार्च : पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में आंधी-तूफान की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और कर्नाटक में गरज-चमक की संभावना है। कर्नाटक, केरल, गोवा में गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा। 23 मार्च : उत्तराखंड में गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान संभव है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में गरज-चमक हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोल्डन टेंपल की AI फोटो बनाकर बेअदबी:युवराज सिंह-हार्दिक पांड्या को नंगे सिर दिखाया; बाकी क्रिकेटर-एक्टर के सिर ढके दिखाए
    Next Article
    कांग्रेस MLA बोले-पार्टी विधायक चोरी-चोरी CM सैनी से मिलते हैं:हुड्डा के लिए 20 साल तंवर-सैलजा से लड़ा, दिल टूट गया; हाईकमान से बात करूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment