Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में त्योहारों पर प्रशासन सख्त:नई परंपरा पर रोक, सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी

    10 hours ago

    1

    0

    बरेली में आगामी होली, ईद और रमजान त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को शहर के जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित शांति समिति की बैठक में यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि त्योहारों के दौरान कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी। साथ ही, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने थानावार तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान होलिका सुरक्षा समिति, होली बारात और जुलूस आयोजकों के साथ-साथ पीस कमेटी के पदाधिकारियों और संभ्रांत नागरिकों से भी महत्वपूर्ण सुझाव लिए गए। डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि बरेली की पहचान गंगा-जमुनी तहजीब है और सभी को मेल-मिलाप, प्रेम और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त सड़कों को गड्ढामुक्त रखने और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अभियान चलाकर रोक लगाने को भी कहा गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति अफवाह फैलाने वाली पोस्ट न तो डाले और न ही फॉरवर्ड करे। पुलिस ऐसे मामलों पर कड़ी नजर रखेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डीजे पर ऐसे गाने नहीं बजने चाहिए, जिनसे किसी समुदाय की भावनाएं आहत हों। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त कर तैयारियों का जायजा लें और होलिका स्थापना स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। सभी थानाध्यक्षों को पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के आदेश भी दिए गए हैं ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। प्रशासन ने बताया कि सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करेंगे ताकि त्योहारों के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और शहर में शांति व सौहार्द का माहौल कायम रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर:हादसे में कार सवार दो घायल, हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर
    Next Article
    25 हजार का इनामी जीएसटी चोर गिरफ्तार:महीनों से फरार आरोपी महोबा में पकड़ा गया, घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment