Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में दोस्त की चाकू से गोदकर की हत्या:समझौता कराते समय मारा थप्पड़, फिर 4-5 बार चाकू से मारा; आंते बाहर आईं

    5 hours ago

    1

    0

    बरेली में 12वीं के एक छात्र की उसके ही दोस्तों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात से पहले छात्र घर पर खाना खा रहा था, तभी उसके दोस्त पहुंचे और उसे बुलाकर ले गए। परिजनों के मुताबिक, वह करीब 400 मीटर दूर अपने दोस्तों के 2 गुटों में चल रहे विवाद का समझौता कराने पहुंचा था। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद एक गुट के 3 युवकों ने मिलकर छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। गले, पेट और सीने पर ताबड़तोड़ 4-5 वार किए गए। इससे उसकी आंते बाहर आ गईं। छात्र लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहां मौजूद दूसरे गुट के युवकों ने घायल छात्र को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। गंभीर हालत के चलते इलाज के दौरान शनिवार दोपहर उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना इज्जतनगर थाना के शुक्रवार शाम की है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला छात्र को दोस्त घर से बुलाकर ले गए छात्र की पहचान अशोक विहार (संजय नगर) निवासी शिवा पटेल (17) के रूप में हुई है। शिवा पटेल 12 वीं 12वीं का छात्र था। शिवा पटेल के भाई हिंमाशु पटेल ने बताया- शुक्रवार शाम करीब 7 बजे मेरा भाई खाना खा रहा था। तभी 5-6 लड़के उसे बुलाने आए। उसमें से एक का नाम मानव राजपूत था, उन सबके बुलाने पर वो खाना छोड़कर चला गया। उसके जाने के कुछ देर बाद मैं दुकान से कुछ सामान लेने गया था। जब वापस घर आया। तो दरवाजे पर ही वहीं लड़के खड़े थे। उन लोगों ने कहा- तुम्हारा भाई अस्पताल में भर्ती है। जल्दी जाओ। इतना सुनते ही मैं परिवार के साथ अस्पताल पहुंचा। उसके शरीर में कई जगहों पर चाकू लगा हुआ था। खून बह रहा था। उसकी आंते तक बाहर निकल आईं थीं। आज इलाज के दौरान मेरे भाई की मौत हो गई। 2 गुटों में समझौता कराने पहुंचा था वहीं, मौके पर मौजूद एक लड़के ने बताया- 2 गुटों की लड़ाई चल रही थी। शिवा दोनों पक्षों को जानता था, तो शिवा को समझौता कराने के लिए ले गए थे। इसमें से एक पक्ष ने शिवा की बात सुनी, लेकिन दूसरे पक्ष ने बात न सुनते हुए सीधे शिवा को झापड़ मार दिया। शिवा को चेहरे पर उस लड़के का कड़ा लग गया था। गुस्से में शिवा ने भी उस लड़के को 2-3 थप्पड़ मारे। इतने में ही दूसरे गुट के 12-15 लड़के थे। उनमें से किसी ने चाकू निकाली। फिर 4-5 लोगों ने शिवा को पकड़ा और 3-4 लोगों ने 5 से 6 बार शिवा पर चाकू से हमला किया। इज्जतनगर थाना के सीओ थर्ड पंकज श्रीवास्तव ने बताया- आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए तीन अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। ------------- ये भी पढ़ें- पहले DJ पर डांस...फिर देवर-भाभी ने लगाई फांसी: मैनपुरी में घर से करीब 400 मीटर दूर पेड़ से लटके मिले शव, परिजन बोले- प्रेम प्रसंग था मैनपुरी में भाभी और देवर ने एक ही फंदे पर लटक कर जान दे दी। मौत से कुछ घंटे पहले दोनों ने गांव के फंक्शन में एक साथ DJ पर जमकर डांस किया। इसके बाद दोनों घर के लिए निकले और लापता हो गए। कुछ घंटे बाद उनकी लाश पड़े पर लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। लोगों का कहना है कि दोनों के बीच अफेयर था। घटना शुक्रवार देर रात की एलाऊ थाना क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद बर्क के बहनोई पर नर्स से रेप की FIR:पीड़िता बोली- 3 साल तक होटल में शोषण किया, प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन कराया
    Next Article
    एटा में किराएदार ने लाखों के जेवर चुराए:पुलिस ने CCTV और ऐप से किया खुलासा, आरोपी हुआ गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment