Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांसद बर्क के बहनोई पर नर्स से रेप की FIR:पीड़िता बोली- 3 साल तक होटल में शोषण किया, प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन कराया

    6 hours ago

    1

    0

    संभल में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के डॉक्टर बहनोई पर नर्स से रेप का आरोप लगा है। पुलिस ने डॉक्टर और उनके पिता के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है। नर्स का कहना है, डॉक्टर ने 3 साल तक ब्लैकमेल कर उसका रेप किया। डॉक्टर ने उसे कई बार गर्भ निरोधक दवाएं खिलाईं। नैनीताल, हल्द्वानी, बरेली, रामपुर जैसे शहरों के होटलों में ले जाकर उसका शारीरिक शोषण किया गया। जब मां ने डॉक्टर के पिता से शिकायत की तो उन्होंने मेरी मां से गाली-गलौज की। मामला संभल कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब जानिए पूरा मामला… पीड़िता मुरादाबाद के कुंदरकी थाना इलाके की रहने वाली है। थाना नखासा क्षेत्र के मोहल्ला दीपा सराय गैरतपुरा निवासी डॉ. जैद का गंवा रोड में बिस्मिल्लाह हॉस्पिटल है। पीड़िता ने पुलिस को बताया, वह 7 दिसंबर 2022 को बिस्मिल्लाह हॉस्पिटल में नर्स के रूप में काम करने गई थी। उसने आरोप लगाया कि डॉ. जैद उस पर बुरी नजर रखने लगा। 15 सितंबर 2022 को जब उसकी तबीयत खराब हुई, तो डॉ. जैद अस्पताल के ऊपर बने उसके कमरे में आए, उसे दवा दी और चले गए। दवा खाने के बाद वह बेहोश हो गई। शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी अगले दिन सुबह डॉक्टर ने उसे अश्लील तस्वीरें दिखाईं और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने और तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, डॉक्टर ने उसे तीन साल तक ब्लैकमेल कर रेप किया। उसने 19 अगस्त 2024 तक उसका शारीरिक शोषण किया। बाद में उसने नौकरी छोड़ दी और मुरादाबाद में काम करने लगी। डॉक्टर के पिता ने मां को गाली देकर भगा दिया पीड़िता ने बताया कि 2 अक्टूबर 2023 को उसे अस्पताल बुलाया गया। उसके साथ फिर संबंध बनाए गए, साथ ही गर्भ निरोधक दवाएं खिलाई गईं। पीड़िता ने अपनी मां को 3 साल तक हुई घटनाओं के बारे में बताया। जब मां ने डॉक्टर के पिता मोहम्म्द असलम से शिकायत की, तो उन्होंने उन्हें गालियां देकर भगा दिया। इसके बाद मैंने पुलिस में शिकायत की। वहीं सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने बताया- मेरा डॉ. जैद से वर्तमान में कोई रिश्ता नहीं है। मेरी बहन का डॉ जैद से डेढ़ साल पहले तलाक हो गया है। ASP कुलदीप सिंह ने बताया, पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए… 8 साल की बच्ची का हत्यारोपी किराएदार एनकाउंटर में ढेर:आगरा में मकान मालिक से बदला लेने के लिए वारदात की, लाश कनस्तर में ठूंसी थी आगरा में कारोबारी मकान मालिक की 8 साल की बच्ची की हत्या का आरोपी किराएदार शनिवार तड़के 3 बजे एनकाउंटर में ढेर हो गया। DCP सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी फिरोजाबाद भागने की फिराक में है। उन्होंने बताया- पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी फायरिंग करने लगा। इसमें एक दरोगा को गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी को भी गोली लग गई। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ बमरौली कटारा के पास हुई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:कर्ज में डूबे CSC संचालक का शव तालाब में मिला, पत्नी को दूसरी शादी करने की सलाह दी थी
    Next Article
    बरेली में दोस्त की चाकू से गोदकर की हत्या:समझौता कराते समय मारा थप्पड़, फिर 4-5 बार चाकू से मारा; आंते बाहर आईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment