Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में युवती की मौत... पति समेत तीन गिरफ्तार:बेटा बोला- पापा और दादी ने मम्मा को बेल्टों से मारा था

    12 hours ago

    2

    0

    खिड़की की लोहे की जाली के बाहर पति और सास की चीखें गूंज रही थीं- अनमोल! तुझे गन्नू की कसम, कुंडी खोल दे! लेकिन कमरे के अंदर का मंजर रूह कंपा देने वाला था। फंदे पर अनमोल का बेजान शरीर झूल रहा था और उसके पैरों के पास खड़ा उसका 3 साल का बेटा अपनी मम्मा को खामोश होते देख बिलख रहा था। बरेली के बारादरी के कटरा चांद खां में हुई इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्लॉट की रजिस्ट्री और 35 हजार की डिमांड लखीमपुर खीरी के मैगलगंज की रहने वाली अनमोल की शादी साल 2021 में बरेली के आकाशदीप के साथ धूमधाम से हुई थी। परिजनों का कहना है कि शादी के शुरुआती कुछ महीने तो ठीक रहे, लेकिन इसके बाद ससुराल वालों की नीयत बदल गई। विवाद की मुख्य जड़ लखीमपुर में स्थित एक प्लॉट बना। अनमोल की मां संतोष कुमारी ने अपनी बेटी के भविष्य के लिए एक प्लॉट खरीदा था। आरोप है कि पति आकाशदीप लगातार दबाव बना रहा था कि वह प्लॉट उसके नाम कर दिया जाए। हद तो तब हो गई जब उसने रजिस्ट्री में लगने वाले 35 हजार रुपए का खर्च भी मायके वालों से ही मांगने की जिद पकड़ ली। काम पर रहते हुए मिली थी जान से मारने की धमकी सोमवार की शाम अनमोल एक रेस्टोरेंट में अपने काम पर थी। तभी पति आकाशदीप का फोन आया और उसने उसे तुरंत घर आने को कहा। जब अनमोल ने काम की व्यस्तता बताई तो आकाशदीप ने फोन पर ही चिल्लाते हुए कहा कि आज मैं तेरी हत्या कर दूंगा। घबराई हुई अनमोल ने फौरन अपनी मां को फोन कर इस धमकी की जानकारी दी। मां ने दामाद को फोन कर समझाने और शांत करने की कोशिश भी की, लेकिन आकाशदीप ने अपनी सास के सामने भी वही बात दोहराई कि आज वह अनमोल को जिंदा नहीं छोड़ेगा। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बताने की कोशिश करता रहा मंगलवार सुबह जब अनमोल का शव फंदे पर लटका मिला, तो ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बताने की कोशिश करता रहा। लेकिन वहां मौजूद अनमोल के 3 साल के बेटे अनंत दीप ने सच्चाई बता दी। मासूम ने रोते हुए अपनी मौसी को बताया कि उसकी मम्मा को पापा, चाचा और दादी ने मिलकर बेल्टों से बहुत मारा था। तीन आरोपी जेल भेजे गए घटना की सूचना मिलते ही थाना बारादरी पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतका की मां संतोष कुमारी की तहरीर पर पुलिस ने पति आकाशदीप, ससुर राजेश कुमार, सास कमलेश, देवर शुभम और ननद दीक्षा व शिवानी के खिलाफ दहेज हत्या और प्रताड़ना में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने बुधवार को मुख्य आरोपी पति आकाशदीप, ससुर राजेश कुमार और सास कमलेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आज तीनों को जेल भेज दिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धमाकों के साथ 250 झोपड़ियां जलने का ड्रोन VIDEO:लोग चीखते हुए जान बचाकर भागे, लखनऊ में कीमती जमीन पर थी बस्ती
    Next Article
    ऐशबाग एस्क्वायर में फ्लैट्स की रजिस्ट्रेशन तारीख बढ़ी:अब 30 अप्रैल तक मौका, 1.11 करोड़ रुपए से शुरू है कीमत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment