Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली पुलिस कार्यालय में दो नई सुविधाओं का उद्घाटन:फरियादियों और पेंशनर्स के लिए 'संवेदना' व 'पेंशनर्स' कक्ष खुले

    5 hours ago

    1

    0

    बरेली। गुरुवार को पुलिस कार्यालय परिसर में एसएसपी बरेली ने दो नई सुविधाओं का शुभारंभ किया। इनमें फरियादियों के लिए 'संवेदना कक्ष' और उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्थान का नवनिर्मित कक्ष शामिल है। 'संवेदना कक्ष' का मुख्य उद्देश्य पुलिस कार्यालय आने वाले फरियादियों को अपनी समस्याएं शांतिपूर्ण और सम्मानजनक माहौल में रखने की सुविधा देना है। इसका उद्घाटन थाना सुभाषनगर क्षेत्र की निवासी संतोष राठौर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित फरियादियों को मिठाई बांटकर सम्मानित भी किया गया। पुलिस कार्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्थान के नवनिर्मित कक्ष का भी उद्घाटन किया गया। यह कक्ष सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को संवाद करने, अपनी समस्याएं और सुझाव प्रशासन तक पहुंचाने के लिए एक सही स्थान प्रदान करेगा। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कार्यालय सोनाली मिश्रा ने फीता काटकर इस कक्ष का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान पुलिस पेंशनर्स के साथ एक गोष्ठी भी आयोजित की गई। इसमें उनके सुझाव, समस्याएं और अनुभव सुने गए। सभी उपस्थित पेंशनर्स को मिष्ठान वितरित किया गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जनपद पुलिस आमजन और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि इन व्यवस्थाओं से पुलिस और जनता के बीच विश्वास तथा संवाद को और मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्थान के सदस्य भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद पुलिस ने 555 मोबाइल बरामद किए:1.50 करोड़ रुपये कीमत के फोन थे, मालिकों को लौटाए
    Next Article
    संभल में युवक ने रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या की:परिजनों का दावा, बीमारी से तंग आकर युवक ने जान दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment