Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरौनी एक्सप्रेस में तकिया और चादर की चोरी, VIDEO:यूपी पुलिस के सिपाही को ट्रेन में पकड़ा, बोला- कुंभ में ड्यूटी करके आ रहा हूं

    12 hours ago

    1

    0

    बरौनी एक्सप्रेस में एक खाकी वर्दी पहने हुए अधेड़ उम्र के व्यक्ति जिसका नाम भानु प्रताप सिंह है, ये यूपी पुलिस का सिपाही बताया जा रहा है। जिसका बरौनी एक्सप्रेस से वीडिओ सामने आया है। आरोपी सिपाही के पास से पूर्वोत्तर रेलवे की एक तकिया मिला है। जिसका सोशल मीडिया पर वीडिओ सामने आया है। खाकी वर्दी पहनकर सफर कर रहे पहले एक व्यक्ति ने खुद को पुलिस बताकर यात्रियों पर धौंस दिखाई और सीट ले ली। जिसके बाद आरोपी के बैग से रेलवे के तकिया के कवर और चादर मिले हैं। जिस पर पूर्वोत्तर रेलवे लिखा हुआ मिला है। ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों को शक हुआ तो उन्होंने ट्रेन में चल रहे रेलवे कर्मचारियों को सूचना दी। जांच करने पहुंची टीम ने युवक के बैग से रेलवे का तकिया और चादर बरामद किए है। जिसके बाद पकडा गया व्यक्ति माफी मांगने लगा और गलती होने की बात कहते हुए नजर आ रहा है। यात्रियों के द्वारा बनाया गया वीडिओ फतेहपुर से कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के बीच का बताया जा रहा है। व्यक्ति के जैकेट के अंदर लगी हुई नेम प्लेट में भानु प्रताप सिंह नाम लिखा हुआ था। यूपी पुलिस का बैज लगा है। आरोपी युवक अपने आप को कुंभ मेला ड्यूटी में तैनात होना कहता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि किसी यात्री ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म डाल दिया है, जो अब सामने आया है। हालांकि इस वीडिओ की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि कानपुर सेंट्रल जीआरपी और आरपीएफ ने फिलहाल किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में वक्फ जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल:बाउंड्रीवाल तोड़ी, पुलिस बोली- शिकायत करो; पीड़ित ने कहा- धार्मिक मुद्दा बनाया
    Next Article
    इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल पहुंचे CDO:परिसर में गंदगी और अव्यवस्था मिली, ग्रांट पंजिका नहीं दिखा पाईं प्रिंसिपल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment