Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल पहुंचे CDO:परिसर में गंदगी और अव्यवस्था मिली, ग्रांट पंजिका नहीं दिखा पाईं प्रिंसिपल

    12 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने परदहा विकासखंड के इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल बरलाई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें विद्यालय परिसर में गंदगी और अव्यवस्था मिली, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के समय सभी अध्यापक उपस्थित पाए गए। विद्यालय में कुल 101 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जिनमें से एमडीएम पंजिका के अनुसार 82 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज थी। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की पुष्टि कर तीन दिन के भीतर स्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। विद्यालय परिसर की साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई। विद्यालय में दिव्यांग शौचालय सहित कुल पांच शौचालय हैं, लेकिन निरीक्षण के दौरान केवल दो ही खुले मिले। रसोई घर के निरीक्षण में बर्तन, खाद्यान्न (चावल, गेहूं) और मसाले व्यवस्थित ढंग से नहीं रखे गए थे। सीडीओ ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका वेदावती से ग्रांट पंजिका मांगी, जो वह नहीं दिखा पाईं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापिका को छात्रों की पढ़ाई, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई और गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरौनी एक्सप्रेस में तकिया और चादर की चोरी, VIDEO:यूपी पुलिस के सिपाही को ट्रेन में पकड़ा, बोला- कुंभ में ड्यूटी करके आ रहा हूं
    Next Article
    मेरठ में संविदा बिजलीकर्मी घूस लेते अरेस्ट:मीटर उतारने के नाम पर मांगे थे 6 हजार रुपए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment