Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बारिश के बाद गाजियाबाद में धूप खिली:अगले 24 घंटे में फिर से बारिश होने का अनुमान, रात में शहर में पसरा रहा अंधेरा

    15 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद में आज सुबह से हल्की धूप खिली है। जहां मौसम बदला हुआ है। इससे पहले मंगलवार शाम से लेकर रात तक रुक रुककर हल्की बारिश होती रही। इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं। आज बुधवार सुबह धूप खिली है। आज तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। आज हवा की गति 6 किमी प्रति घंटा से है। रात में बारिश से बिजली भी शहर में गुल रही। बारिश से सुहाना हुआ मौसम एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 18°C दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 29°C रहा। मंगलवार को 20 से 25 किमी /घंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। आज न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़ा है। जबकि हवा की गति घटकर सामान्य है। बादलों की वजह से तापमान में गिरावट मौसम विभाग के अनुसार, बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले 20 मार्च को रुक-रुककर हुई बारिश और पूरे सप्ताह चली 30–35 किमी/घंटा की तेज हवाओं ने मौसम को ठंडा बनाए रखा। गाजियाबाद में लगातार बदल रहा मौसम गाजियाबाद में 12 दिन पहले रविवार को मौसम बदला। जहां तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। जिससे एक साथ मौसम सुहाना हुआ। इस दौरान गरज भी पड़ती रही। उसके बाद भी तेज हवाएं चलने के साथ आसमान में बादल रहे। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अप्रैल के पहले सप्ताह से तापमान तेजी से बढ़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चोर का पीछा कर रहे सिपाही के दोनों पैर कटे:गोंडा में ट्रेन की चपेट में आया, कस्टडी से भाग रहे चोर को पकड़ने में हुई घटना
    Next Article
    यूपी में स्कूली वाहनों की चेकिंग का विशेष अभियान:1 से 15 अप्रैल तक चलेगा, हरदोई में सख्ती शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment