Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई IPL मैच में देरी:अब तक टॉस भी नहीं हो पाया, रात 8:40 बजे से ओवर्स में कटौती होगी

    20 hours ago

    1

    0

    बारिश के कारण मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के IPL मैच में देरी हो रही है। मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होना था, लेकिन मैच से पहले गुवाहाटी में बारिश होने लगी। बारिश के कारण मैच का टॉस भी नहीं हो पाया है। रात 8:40 बजे से ओवर्स में कटौती शुरू हो जाएगी। एक दिन पहले कोलकाता और पंजाब का मैच बेनतीजा रहा था। गुवाहाटी के मौसम का पूर्वानुमान देखिए हेड-टु-हेड में दोनों टीमें बराबर IPL में दोनों के बीच मुकाबला लगभग बराबर का रहा है। अब तक दोनों टीमों में IPL में 30 बार भिड़ी हुई हैं। इसमें 16 मैच मुंबई ने और 14 मैच राजस्थान रॉयल्स ने जीते। पिछले सीजन दोनों के बीच एक मुकाबला हुआ था। इस मैच को मुंबई ने 100 रन से जीता था। हार्दिक की वापसी की उम्मीद, नेट्स में अभ्यास किया दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में हार्दिक पंड्या की कमी मुंबई को खली थी, जहां टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। उनकी गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की थी। पंड्या टीम के साथ गुवाहाटी पहुंचे गए हैं। उन्होंने नेट्स में अभ्यास भी शुरू कर दिया है। पिछले मैच में अनुभवी ट्रेंट बोल्ट की जगह शामिल किए गए साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश काफी महंगे साबित हुए थे। मुंबई की गेंदबाजी बनी चिंता का विषय मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजों का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। जसप्रीत बुमराह टीम के सबसे किफायती गेंदबाज रहे हैं, लेकिन उन्हें इस सीजन में अब तक एक भी विकेट नहीं मिला है। शार्दूल ठाकुर पहले मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद पिछले मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए। स्पिन विभाग में मिचेल सैंटनर ने अफगान स्पिनर अल्लाह गजनफर की जगह अपनी उपयोगिता साबित की है और उनके अगले मैच में भी खेलने की पूरी संभावना है। मुंबई के गेंदबाजों के सामने राजस्थान के शानदार फॉर्म में चल रहे टॉप ऑर्डर को रोकने की बड़ी चुनौती होगी। RR का टॉप ऑर्डर फॉर्म में, बिश्नोई टॉप विकेट टेकर राजस्थान रॉयल्स के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने अब तक विस्फोटक शुरुआत दी है। मध्यक्रम में ध्रुव जुरेल टीम को मजबूती दे रहे हैं। गेंदबाजी में रवि बिश्नोई इस सीजन के सफल गेंदबाजों में से एक बनकर उभरे हैं, उन्होंने 2 मैचों में 5 विकेट झटके हैं। वह अब तक सबसे सफर गेंदबाज रहे हैं और पर्पल कप में सबसे ऊपर हैं। वहीं, तुषार देशपांडे ने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में 10 रन बचाकर अपनी डेथ बॉलिंग का लोहा मनवाया। कप्तान रियान पराग भले ही बल्ले से अभी तक बड़ा स्कोर नहीं बना पाए हों, लेकिन उनकी कप्तानी और टैक्टिकल फैसलों की काफी सराहना हो रही है। संभावित प्लेइंग-12 मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, हार्दिक पांड्या, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'टटीरी' सॉन्ग कंट्रोवर्सी पर रैपर बादशाह ने मांगी माफी:NCW के सामने बोले- अब ऐसी गलती नहीं होगी; 50 बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे
    Next Article
    RR vs MI Live Score: गुवाहाटी में जमकर हो रही बारिश, टॉस में लगातार देरी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment