Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक:शादी का झूठा वादा करने का मामला, कोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

    2 hours ago

    1

    0

    ​इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बिजनौर के नजीबाबाद थाने में दर्ज शादी का झूठा वादा कर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। कोर्ट ने शिकायतकर्ता और राज्य सरकार से याचिका पर जवाब मांगा है। ​यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव मिश्र एवं न्यायमूर्ति पद्म नारायण मिश्र की खंडपीठ ने की याचिका पर उनके अधिवक्ता और सरकारी वकील को सुनकर दिया है। बिजनौर में दर्ज हुआ मामला ​याचियों के विरुद्ध बिजनौर के नजीबाबाद थाने में बीएनएस की धारा 69 (शादी के झूठे वादे पर यौन संबंध) और एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। ​ याचियों के अधिवक्ता ने विश्वज्योति चटर्जी बनाम पश्चिम बंगाल राज्य में सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्णय का हवाला देते हुए तर्क दिया कि पीड़िता और आरोपी पिछले पांच वर्ष से सहमतिपूर्ण संबंध में थे और दो वर्षों से अधिक समय से शारीरिक संबंध में थे। ​उन्होंने कहा कि पीड़िता वयस्क है और उसने अपनी इच्छा से संबंध बनाए थे। ऐसे में इसे शादी का झूठा वादा कहकर अपराध की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। यह भी कहा कि विशाल गुप्ता ने पीड़िता से विवाह कर लिया है, जिससे अब उनके बीच पति-पत्नी का संबंध है। कोर्ट ने राज्य सरकार ने मांगा जवाब खंडपीठ ने मामले की गंभीरता और कानूनी पहलुओं को देखते हुए याचियों की इस मामले में ​गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। कोर्ट ने यह भी कहा कि पुलिस जांच जारी रख सकती है लेकिन कोर्ट की अनुमति के बिना अंतिम रिपोर्ट/चार्जशीट दाखिल नहीं की जाएगी। कोर्ट ने याचिका पर राज्य सरकार और शिकायतकर्ता से छह सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। साथ ही अगली सुनवाई के लिए 29 मई की तारीख लगाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में भाजपा का वार्ड चलो अभियान शुरू:उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने की शुरुआत, 12 अप्रैल तक चलेगा कार्यक्रम
    Next Article
    सीलिंग कार्रवाई का विरोध करेंगे व्यापारी, सेंट्रल मार्केट रहेगा बंद:सुप्रीम आदेश अपलोड होने के बाद आंदोलन की रणनीति तैयार, भारी पुलिस बल रहेगा तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment