Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बारिश से गन्ने की रिकवरी प्रभावित:शामली में नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू होगी पेराई, नवंबर में शुरू नया सत्र

    22 hours ago

    1

    0

    शामली चीनी मिलों में नए पेराई सत्र की तैयारियां तेज हो गई हैं। सितंबर के अंतिम तीन दिनों में हुई बारिश के कारण गन्ने की रिकवरी प्रभावित हुई है। जिले की तीनों चीनी मिलों में गन्ने की रिकवरी 7.45 प्रतिशत से नीचे रहने के कारण इस बार पेराई सत्र करीब एक सप्ताह पिछड़ने की संभावना है। ऐसे में शामली, थानाभवन और ऊन चीनी मिलों में एक नवंबर के आसपास पेराई शुरू होने की उम्मीद है। पिछले वर्ष थानाभवन चीनी मिल में एक नवंबर, शामली में तीन नवंबर और ऊन चीनी मिल में नौ नवंबर को पेराई सत्र शुरू हुआ था। इस बार भी मिल प्रबंधन तैयारियों में जुटा है। तोल कांटे लगाने का काम भी शुरू मशीनों की मरम्मत और रखरखाव का काम अंतिम चरण में है। जिला गन्ना अधिकारी रणजीत सिंह कुशवाहा के अनुसार, जिले की चीनी मिलों में मरम्मत का काम करीब 80 से 85 प्रतिशत पूरा हो चुका है। वहीं गन्ना खरीद केंद्रों पर तोल कांटे लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। गन्ना महाप्रबंधक लेखपाल सिंह ने बताया सोमवार को राणा समूह की ऊन चीनी मिल में बॉयलर में अग्नि प्रज्वलित कर विधि-विधान से पूजन किया गया। यूनिट हेड कुलदीप पिलानिया ने बताया कि नए पेराई सत्र के लिए मिल स्तर पर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक लेखपाल सिंह ने बताया कि मिल के 72 गन्ना खरीद केंद्रों में से 25 केंद्रों पर तोल कांटे लगाए जा चुके हैं। पिछले वर्ष कब शुरू हुई थी पेराई मिल में बॉयलर पूजन 18 अक्टूबर को होगा। पेराई सत्र एक नवंबर के आसपास शुरू होने की संभावना है। शामली चीनी मिल के अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि 11 अक्टूबर से गन्ना खरीद केंद्रों पर तोल कांटे लगाने का काम शुरू किया जाएगा। मिल के बॉयलर पूजन की तिथि अभी तय नहीं करीब एक सप्ताह में सभी 28 खरीद केंद्रों पर कांटे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मिल के बॉयलर पूजन की तिथि अभी तय नहीं हुई है। जिले की शामली, थानाभवन और ऊन चीनी मिलों से जुड़े कुल 128 गन्ना खरीद केंद्रों पर तोल कांटे लगाए जा रहे हैं। मिलों में मरम्मत कार्य के साथ खरीद केंद्रों को भी तैयार किया जा रहा है, ताकि पेराई सत्र शुरू होने पर किसानों को गन्ना आपूर्ति में परेशानी न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैश की रकम जमा न करने पर कार्यकारी सहायक निलंबित:अम्बेडकरनगर के जलालपुर उपखंड में 2.34 लाख की वसूली का मामला, जांच शुरू
    Next Article
    रबी सत्र 2026-27 के लिए अनुदानित बीज बुकिंग शुरू:सामान्य बीज पर मिलेगा 50% अनुदान; राई के निशुल्क मिनीकिट भी बांटे जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment