Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बारिश-तेज हवा से फसलों को नुकसान:गेहूं, सरसों, आलू प्रभावित; आम के बौर पर भी असर

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में गरज, तेज हवा और बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इससे गेहूं, सरसों और आलू की फसलों को भारी नुकसान हुआ है, वहीं आम के बौर पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। बारिश और तेज हवा के कारण कई स्थानों पर गेहूं की फसल गिर गई है। खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल गीली हो गई, जिससे उसके खराब होने की आशंका है। आलू की खुदाई का काम भी प्रभावित हुआ है। पिछले कई दिनों से हल्के बादलों के बीच शुक्रवार को मौसम में अचानक बदलाव आया। आसमान में बिजली की चमक के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई और तेज हवाएं चलने लगीं। शुक्रवार पूरे दिन रुक-रुक कर बूंदाबांदी जारी रही, जिससे तापमान में गिरावट आई। किसान अरब सिंह ने बताया कि इस समय गेहूं की फसल पकने की अवस्था में है, जबकि सरसों की कटाई चल रही है और बड़ी मात्रा में कटी हुई फसल खेतों में पड़ी है। तेज हवा से गेहूं को सर्वाधिक नुकसान हुआ है। जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने बताया कि सरसों की काफी फसल कट चुकी है। यदि खेतों में पानी भरता तो अधिक नुकसान होता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गेहूं की फसल को थोड़ा-बहुत नुकसान होने की संभावना है, जिसका सर्वे कराकर आकलन किया जाएगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह के अनुसार, अभी भी तेज हवा के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। अब तक करीब चार एमएम बारिश दर्ज की गई है। यदि इससे अधिक बारिश होती है, तो गेहूं, सरसों और आलू की फसलों को और नुकसान हो सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि, इस बारिश से गन्ने की फसल को फायदा हुआ है। बागवानी और आम के बौर पर भी असर देखा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में ईद की त्यौहारी के बाद महिला की मौत:मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना और जहर देने का आरोप लगाया, लॉकडाउन में निकाह हुआ
    Next Article
    बांदा में नवरात्र के तीसरे दिन भक्तों की भीड़:श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment