Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में ईद की त्यौहारी के बाद महिला की मौत:मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना और जहर देने का आरोप लगाया, लॉकडाउन में निकाह हुआ

    2 hours ago

    2

    0

    संभल जिले में ईद के त्योहार के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना संभल की चंदौसी तहसील के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर डाल की है। मृतका की पहचान 35 वर्षीय महताब जहां पत्नी मुजम्मिल के रूप में हुई है। महताब अपने पीछे तीन छोटे बच्चे छोड़ गई हैं, जिनमें छह वर्षीय गानियां, तीन वर्षीय उजैफ और दो माह का उजेन शामिल हैं। मृतका के पिता जफरुद्दीन, जो बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बाबई के निवासी हैं, ने बताया कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपनी बेटी महताब की शादी फतेहपुर डाल निवासी युवक से मुस्लिम रीति-रिवाज से की थी। मायके वालों का आरोप है कि शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन बाद में ससुराल वाले कम दहेज लाने का ताना मारकर महताब को परेशान करने लगे और मारपीट कर घर से निकाल देते थे। आठ महीने पहले नरौली चौकी पर इस मामले में समझौता भी हुआ था। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे महताब के दो छोटे भाई यासिर और रिहान ईद की त्योहारी देने आए थे। दोपहर बाद महताब ने खुशी-खुशी अपने भाइयों को विदा किया। हालांकि, शाम करीब छह बजे ससुराल वालों ने फोन पर महताब की तबीयत खराब होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर गांव पहुंचे बड़े भाई अरमान और ताऊ असगर को महताब मृत अवस्था में मिली। घर के सभी पुरुष सदस्य फरार थे, केवल महिलाएं ही मौजूद थीं। थाना प्रभारी लोकेंद्र त्यागी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है और उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। परिजनों ने ईद के त्योहार के बाद शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में उपनिरीक्षक और आरक्षी निलंबित:कर्तव्य में लापरवाही पर एसपी ने की कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
    Next Article
    बारिश-तेज हवा से फसलों को नुकसान:गेहूं, सरसों, आलू प्रभावित; आम के बौर पर भी असर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment