Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराती बनकर आईटी टीम ने खनन कारोबारियों पर मारे छापे:सोनभद्र में विधायक उमाशंकर के छात्रशक्ति इंफ्रा, खनन व्यवसायी अजय सिंह समेत कई जगहों पर कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में बुधवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने खनन कारोबार से जुड़े बसपा विधायक उमाशंकर सिंह समेत अन्य कारोगाकरियों के प्रतिष्ठानों और आवासों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई विशेष रूप से ओबरा नगर क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों में की गई, जहां आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर एक साथ टीमों ने जांच शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आयकर विभाग के अधिकारी दर्जनभर लग्जरी वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे। कई वाहनों पर शादी समारोह से जुड़े स्टिकर लगे होने के कारण प्रारंभ में लोगों को भ्रम हुआ, लेकिन कुछ ही देर में यह स्पष्ट हो गया कि यह विभाग की सुनियोजित छापेमारी है। अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिसने संबंधित परिसरों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था संभाली। सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई खनन से जुड़े बड़े कारोबारियों के आवास, कार्यालय और संभावित गोदामों पर केंद्रित है। ओबरा थाना क्षेत्र के कम से कम तीन प्रमुख स्थानों पर छापेमारी की पुष्टि हुई है। इसके अतिरिक्त नगर क्षेत्र में भी कई जगहों पर दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। आयकर टीम ने पहुंचते ही परिसरों के प्रवेश और निकास मार्गों को नियंत्रित कर लिया। अंदर मौजूद लोगों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। अधिकारी बैंक खातों, निवेश, लेनदेन, कंप्यूटर हार्ड डिस्क, लैपटॉप और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच में जुटे हैं। हालांकि विभाग की ओर से अब तक किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि या बरामदगी का विवरण साझा नहीं किया गया है। कार्रवाई के दौरान मीडिया कर्मियों की भीड़ भी विभिन्न स्थानों पर जुटी रही, लेकिन अधिकारियों ने जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी देने की बात कही है। खनन कारोबार सोनभद्र की प्रमुख आर्थिक गतिविधियों में शामिल है। ऐसे में आयकर विभाग की इस व्यापक कार्रवाई को जिले में बड़े घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। देर शाम तक जांच जारी रहने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में भारतीय मजदूर संघ ने ज्ञापन दिया:श्रम मंत्री से 8 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई की मांग, सामान्य भर्ती से रोक हटाने की मांग
    Next Article
    शंकराचार्य मामले में कांग्रेस ने की स्वतंत्र जांच की मांग:प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा, बोले- शिकायत करने वालों की भी जांच हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment