Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बारात में नाच रहीं महिलाओं पर कमेंट करने वाला गिरफ्तार:आरोपी हसन बोला- माफ कर दो, गलती हो गई; बरेली में थाने से लंगड़ाते हुए निकला

    11 hours ago

    2

    0

    बरेली में महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले हसन खान को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी थाने से लंगड़ाते हुए बाहर निकला। रोते हुए माफी मांगता नजर आया। आरोपी हसन खान ने गिड़गिड़ाते हुए कहा कि मुझे माफ कर दो, बहुत बड़ी गलती हो गई। अब कभी भी ऐसा कोई काम नहीं करूंगा। आरोपी का गिड़गिड़ाते हुए एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखाई दे रहा है। दरअसल, 20 अप्रैल को (सोमवार) हसन खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था। वीडियों में वह कार में बैठा है। सड़क पर महिलाएं डांस कर रही हैं। वह कहता है कि यह देखो ऐसे नाच रही हैं, जैसे चुड़ैल नाचती हों, कमबख्त, जीना हराम कर रखा है। इस पर काफी यूजर्स ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी फर्जी पुलिसवाला बनकर टशन दिखाता था। उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसे कई वीडियो पोस्ट किए हैं, जिसमें उसने पुलिस वर्दी पहन रखी है। कुछ वीडियो में वह पुलिस की जीप के पीछे गाड़ी चलाते दिख रहा है। देखिए तस्वीरें… अब पढ़िए वीडियो में हसन खान ने क्या-क्या कहा? ‘देखो, बरेलियों में कोई कमी है’ हसन खान ने जो वीडियो अपलोड किया, उसमें वह कार से कहीं जा रहा था। इस दौरान उसके रास्ते में एक बारात जा रही थी। सड़क पर डीजे और बैंड-बाजे पर महिलाएं डांस कर रही थीं। इस पर हसन ने कहा- देखो, बरेलियों में कोई कमी है। क्या बताइए, ऐसी-ऐसी जगह पर कभी-कभी फंस जाते हैं, निकलना मुश्किल हो जाता है। ‘कमबख्त जीना हराम कर देती हैं’ थोड़ा आगे जाने पर चौराहे पर कुछ पुलिसकर्मी खड़े दिखाई दिए। इस पर उसने कहा- ये हमारे दरोगा जी खड़े हैं। इसके बाद उसने पुलिसकर्मी से कहा- सर जी जा रहे हैं। फिर वह कहता है- मैं इनके साथ ड्यूटी करता हूं। आज लंबा टूर था। ऐसी नाचती हैं जैसे चुड़ैल, कमबख्त हमारा जीना हराम कर देती हैं। 12 घंटे के अंदर आरोपी अरेस्ट मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध जताया। इसके बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर FIR दर्ज की। करीब 12 घंटे के अंदर ही हसन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के वीडियो में हसन ने पुलिस के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी। उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसने चौपला के पास एक दुकान से पुलिस की जैकेट खरीदी थी। दिखावे के चक्कर में उसे पहनकर फोटो पोस्ट कर दी। शांति बैठक में हसन खान शामिल होता था पुलिस के मुताबिक, हसन खान पुत्र गुलफाम इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कंजादासपुर का रहने वाला है। हसन खुद को पुलिसवाला बताकर रौब झाड़ता था। वह वर्दी पहनकर अपने इलाके के लोगों को धमकाता रहता है। हसन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता था। वह रील बनाकर वीडियो अपलोड करता रहता था। कई वीडियो में पुलिसकर्मियों के साथ दिखाई देता है। एक वीडियो में उसने पुलिस की वर्दी पहनकर भी रील बनाई है। हैरानी की बात यह भी सामने आई कि आरोपी शांति समिति की बैठकों में भी शामिल होता था। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा गया जेल थाना इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी हसन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 79 और 205 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वह जैकेट भी बरामद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसे पहनकर वह फर्जी पुलिसकर्मी बनने का स्वांग रच रहा था। इज्जतनगर थाना प्रभारी पंकज श्रीवास्तव ने कहा- आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… लेंसकार्ट के ड्रेस कोड पर विवाद: बिंदी-तिलक पर रोक और हिजाब को मंजूरी देने वाला लेटर वायरल, CEO पीयूष बंसल बोले- यह पुरानी गाइडलाइन लेंसकार्ट अपने ड्रेस कोड को लेकर विवादों में घिर गई है। सोशल मीडिया पर कंपनी का एक कथित पॉलिसी डॉक्यूमेंट वायरल हुआ है। इसमें कर्मचारियों को बिंदी, तिलक और कलावा पहनने से मना किया गया है, जबकि हिजाब और पगड़ी को शर्तों के साथ मंजूरी दी गई है। विवाद तब बढ़ा जब एक्टिविस्ट शेफाली वैद्य ने X पर इसका स्क्रीनशॉट शेयर किया। उन्होंने कंपनी के फाउंडर से पूछा- पीयूष बंसल, क्या आप स्पष्ट कर सकते हैं कि लेंसकार्ट में हिजाब ठीक है लेकिन बिंदी और कलावा क्यों नहीं? इसके बाद लोगों ने लेंसकार्ट को ट्रोल किया और कंपनी की नीति पर सवाल उठाए। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाबी महिला बोली- PAK में जबरन मुस्लिम नहीं बनाते:सिखों पर बयान से पलटी, पहले कहा था- रोजी-रोटी बंद कर देंगे; निकाह कर चुकी
    Next Article
    महाकुंभ की वायरल साध्वी हर्षा के मेकअप पर सवाल:बोलीं- धूप में खड़े रहना है तो सनस्क्रीन जरूरी; आंखों में दिक्कत इसलिए चश्मा लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment