Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाबी महिला बोली- PAK में जबरन मुस्लिम नहीं बनाते:सिखों पर बयान से पलटी, पहले कहा था- रोजी-रोटी बंद कर देंगे; निकाह कर चुकी

    11 hours ago

    1

    0

    भारत से पाकिस्तान जाकर मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत कौर ने सिखों पर विवादित टिप्पणी के बाद यू-टर्न लिया है। उसका नया वीडियो समाने आया है। जिसमें उनसे कहा कि जो भी लोग पाकिस्तान में ननकाना साहिब और अन्य गुरुद्वारों के दर्शन करने आते हैं, उनका मैं हार्दिक स्वागत करती हूं। उसने अपने टिकटॉक अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो हाईवे के किनारे खड़े होकर बनाया गया है। सरबजीत ने आगे कहा कि चढ़दा पंजाब और लहंदा पंजाब एक ही हैं। पाकिस्तान में जबरन धर्म परिवर्तन जैसी कोई स्थिति नहीं है। इससे पहले सरबजीत ने पंजाब से आने वाले लोगों को लेकर भड़काऊ बयान दिया था। उसने कहा था कि यहां क्या करने आते हो। अगर पाकिस्तान वाले एक हो जाएं तो इनकी रोजी-रोटी बंद हो जाए। वहीं सरबजीत के पहले पंजाबी NRI पति करनैल सिंह ने भी लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रखी है। जिसमें उसने दावा किया कि पाकिस्तानी नासिर हुसैन ने ब्लैकमेल कर सरबजीत को पाकिस्तान बुलाया। फिर उसके साथ जबरदस्ती शादी की। उसने हाईकोर्ट में नासिर पर रेप केस दर्ज कर सरबजीत को भारत लौटाने की मांग की है। सरबजीत ने नए वीडियो में क्या कहा पहले सरबजीत ने सिखों को लेकर क्या कहा था, 4 पॉइंट में पढ़िए पाकिस्तान पहुंचने की पूरी कहानी पढ़िए सिख श्रद्धालुओं के साथ गई, वापस नहीं आई सरबजीत कौर 4 नवंबर 2025 को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 1932 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ अटारी बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान गई थी। जत्था 10 दिनों तक विभिन्न गुरुधामों के दर्शन करने के बाद भारत लौट आया। लेकिन वापसी के समय 1922 श्रद्धालु ही लौटे। सरबजीत कौर जत्थे में शामिल नहीं मिलीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित भारतीय एजेंसियों ने सरबजीत कौर की तलाश शुरू की। निकाहनामा वायरल होने से खुलासा हुआ इसी बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के शेखुपुरा की मस्जिद में हुआ निकाहनामा वायरल हुआ। जिसके बाद दावा किया गया कि सरबजीत कौर ने इस्लाम स्वीकार कर नाम बदलकर 'नूर हुसैन' रख लिया है। उसने नासिर हुसैन नाम के पाकिस्तानी नागरिक से निकाह कर लिया। पाकिस्तान पुलिस ने कस्टडी में लिया, फिर छोड़ दिया पाकिस्तान में भी सरबजीत को लेकर सवाल उठे क्योंकि उसके पास पाकिस्तान में रहने की परमिशन नहीं थी। जिसको लेकर मामला कोर्ट तक पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने उसे ननकाना साहिब से अरेस्ट किया। फिर कुछ दिन लाहौर के शेल्टर होम में रखा। इसके कुछ दिन बाद वह रिहा हो गई। --------- ये खबर भी पढ़ें…. सरबजीत बोली- मेरा 8 साल पुराना प्यार, मुंह में दांत न रहते तो भी जरूर पाकिस्तान आती सरबजीत कौर का एक वीडियो सामने आया। जिसमें उसने कहा कि अगर सच्चा प्यार होता है, तो दिल में यह एहसास जरूर रहता है कि हम एक-दूसरे से मिलेंगे। उनका प्यार आज का नहीं, बल्कि पिछले 8 साल से है। अगर उसके मुंह में दांत भी न रहते, तब भी वह पाकिस्तान जरूर आती। अब वह अपनी बाकी जिंदगी पाकिस्तान में खुश रहकर बिताएगी। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीजफायर बढ़ाने के बाद ट्रम्प बोले- ईरान कंगाल हो रहा:नाकेबंदी से रोज $500 मिलियन नुकसान, ईरानी दूत बोले- नाकेबंदी हटने के बाद ही बातचीत
    Next Article
    बारात में नाच रहीं महिलाओं पर कमेंट करने वाला गिरफ्तार:आरोपी हसन बोला- माफ कर दो, गलती हो गई; बरेली में थाने से लंगड़ाते हुए निकला

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment