Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बारात में शामिल बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत:सोनभद्र में हुआ हादसा, टहलते समय मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम

    8 hours ago

    3

    0

    सोनभद्र के राबर्ट्सगंज मुख्य बाजार में मंगलवार रात एक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब बुजुर्ग एक बारात में शामिल थे। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारोकला गांव से एक बारात बढौली गांव जा रही थी। बारातियों से भरी बस राबर्ट्सगंज मुख्य बाजार में रुकी थी, जहां कुछ बाराती नीचे उतरकर टहल रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने झारोकला गांव निवासी 77 वर्षीय करतार सिंह पुत्र स्वर्गीय बैजनाथ को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि करतार सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घायल करतार सिंह को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है। इस हादसे के बाद बारात में शोक का माहौल छा गया। स्थानीय लोगों ने मुख्य बाजार में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आवास विकास परिषद की बोर्ड बैठक आज:फ्लैट होंगे सस्ते, प्लॉट खरीदना पड़ेगा महंगा
    Next Article
    Bhooth Bangla Collection Day 12: मंगलवार को 'भूत बंगला' का हो गया मंगल, बॉक्स ऑफिस पर छाप डाले इतने करोड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment