Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बर्थडे पार्टी में घुसकर फायरिंग, पथराव से मची भगदड़:सांप्रदायिक टकराव की सूचना पर दौड़ीं कई थानों की फोर्स, कई लोग हुए घायल

    4 hours ago

    1

    0

    संवेदनशील माने जाने वाले मेरठ के भावनपुर में गुरुवार देर शाम बर्थडे पार्टी में बज रहे डीजे को लेकर सांप्रदायिक टकराव हो गया। दूसरे समुदाय के युवक हथियारों से लैस होकर पार्टी में घुस गए और फायरिंग कर दहशत फैला दी। मारपीट में शामिल दलित युवकों से मारपीट करते हुए पथराव किया गया, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। सूचना पाकर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। पहले एक नजर पूरे मामले पर भावनपुर निवासी निशांत पुत्र चतर सैन अपने प्लॉट में दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मना रहा था। डीजे पर गाने बज रहे थे। तभी दूसरे समुदाय के 20 से 25 युवक बर्थडे पार्टी में घुस आए और डीजे का विरोध करने लगे। वह जबरन डीजे बंद करने का दबाव बनाने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हो गया। आरोप है कि जबरन पार्टी में घुसे युवकों ने मारपीट शुरु कर दी। इससे पार्टी में अफरातफरी मच गई। हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत आरोप है कि जब मारपीट करने वालों का विरोध शुरु हुआ तो उन्होंने हथियार निकाल लिए। इसके बाद हमलावरों ने एक के बाद एक कई फायर कर मौजूद लोगों में दहशत फैला दी। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। इन हमलावरों ने निशांत व उसके दोस्तों को घेरकर पीटना शुरु कर दिया। पथराव के चलते मची भगदड़ मारपीट व फायरिंग की सूचना पर दलित समाज के काफी लोग एकत्र हो गए। यह देख हमलावरों ने पथराव कर दिया, जिससे वहां भगदड़ मच गई। जिसको जहां जगह मिली, वह छिप गया। कई लोग पथराव व मारपीट की इस घटन में लहूलुहान हो गए। इसके बाद हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सांप्रदायिक टकराव पर दौड़ी पुलिस दलित व मुस्लिम पक्ष के बीच हुई मारपीट की इस घटना की सूचना किसी ने अफसरों को दे दी। सांप्रदायिक टकराव की सूचना से पुलिस के होश उड़ गए। आनन फानन में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। सीओ सदर देहात सुधीर कुमार भी आ गए और अफसरों को मामले से अवगत कराया। घायल निशांत की मां ने दी तहरीर पुलिस ने सभी घायलों को तुरन्त उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इसके बाद वहां काफी संख्या में दलित समाज के लोग एकत्र हो गए। एसपी देहात अभिजीत कुमार को भी मौके पर पहुंचना पड़ा। निशांत की मां प्रेमवती की तरफ से तहरीर दी गई, जिसमें आरोपी पक्ष के सुहैल पुत्र भुट्टू, आमिर, सद्दू, कपाला पुत्र शहीद, जुनैद पुत्र सलाम, शुऐब, अमरू, नावेद के अलावा 12 से 14 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दे दी। एसपी बोले- मामूली बात पर हुआ विवाद एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि बर्थडे पार्टी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। घायल युवकों की तरफ से तहरीर मिली है, जिसमें कुछ हमलावरों को नामजद किया गया है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थिति सामान्य है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में आठ उपनिरीक्षकों का तबादला:दो चौकी प्रभारियों को भी नई जिम्मेदारी मिली
    Next Article
    करगैना-अमरिया मार्ग पर बाइक सवार की नहर में गिरकर मौत:साइकिल से टक्कर के बाद युवक नहर में गिरा, पुलिस ने शव निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment