Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीसलपुर विधायक विवेक बोले- हमने 36 पुल बनवाए:क्षेत्र में रोजगार दिलाना अगला लक्ष्य, पूर्व मंत्री अनीस भटकने वाले नेता हैं

    1 hour ago

    1

    0

    बीसलपुर से भाजपा विधायक विवेक वर्मा का किना है कि अपने क्षेत्र में इंटर कॉलेज की स्थापना कराई। 36 पुलों के निर्माण कराया है जिससे गांवों से शहर की कनेक्टिविटी बढ़ी है। आने वाले समय में कुछ और विकास के काम पूरे होंगे। हम अपने काम को लेकर पूरे नंबर देंगे। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में विधायक ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: पिछले 4 साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: अपने विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा और निर्माण के क्षेत्र में व्यापक काम कराया है। 36 पुलों का निर्माण करवाया गया और दर्जनों सड़कों को बनवाया गया। इन कामों से क्षेत्र में कनेक्टिविटी और सुविधाओं में बड़ा सुधार हुआ है। खुद को 10 में से 10 नंबर दूंगा। सवाल: सबसे बड़ा काम आपने कौन सा कराया? जवाब: दियोरिया क्षेत्र में इंटर कॉलेज की स्थापना उनका सबसे बड़ा काम है। इससे सैकड़ों छात्रों को शिक्षा का लाभ मिलेगा और क्षेत्र में शैक्षणिक माहौल मजबूत होगा। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जिसे आप नहीं करा पाए? जवाब: अधिकांश विकास कार्य पूरे कराए गए हैं, लेकिन मैं चाहता हूं कि क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर पैदा हों, ताकि लोगों को मजदूरी के लिए दूसरे प्रदेशों में न जाना पड़े। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: यदि जनता चाहेगी तो वे चुनाव मैदान में उतरेंगे। सवाल: क्या आपको इस बार टिकट मिलेगा? जवाब: टिकट का निर्णय पार्टी नेतृत्व करता है, लेकिन अपने काम के आधार पर अवसर मिलने की उम्मीद है। सवाल: पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू के बसपा छोड़कर सपा में जाने पर आपका क्या कहना है? जवाब: इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जनता उन्हें अच्छी तरह जानती है और वे कई बार चुनाव हार चुके हैं। मेरे परिवार की छवि साफ-सुथरी है और ऐसे में विपक्षी नेता उनके सामने टिक नहीं पाएंगे। अनीस अहमद को ‘भटकने वाले नेता’ हैं। वे कभी बीसलपुर तो कभी पीलीभीत से चुनाव लड़ते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा कलेक्ट्रेट में प्रदर्शनी, लाभार्थी वितरण कार्यक्रम:भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर योजनाओं का प्रदर्शन
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट बोला- यह वकालत का पेशा नहीं, खुलेआम गुंडागर्दी:बाराबंकी टोल प्लाजा विवाद तल्ख टिप्पणी की, यह घटना कानूनी पेशे की गिरती स्थिति को दर्शाती है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment