Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Apple का 5 साल बाद धमाका, AirPods Max 2 लॉन्च! जानिए कीमत में क्या है ?

    3 hours from now

    1

    0

    क्या आप भी एपल के प्रीमियम हेडफोन्स के फेन हैं तो यह खबर आपके लिए है। लगभग 5 साल के लंबे इंतजार के बाद एपल ने अपना नया ओवर-ईयर हेडफोन एयरपॉड्स मैक्स 2 लॉन्च कर दिया है। यह दिखने में बिल्कुल पुराने मॉडल जैसा ही है लेकिन इसके अंदर एपल ने नई H2 चिप और कई धांसू स्मार्ट फीचर्स दिए हैं। एपल का यह एयरपॉड आपके म्यूजिक सुनने के अनुभव को पूरी तरह से बदल देंगे। आइए आपको बताते इसके धांसू फीचर्स के बारे में-भारत में क्या कीमत हैभारत में एयरपॉड मैक्स 2 को 67,900 रुपये की कीमत पर मिल रहा है। हेडफोन 5 सबसे खूबसूरत रंगों- ब्लू, मिडनाइट, ऑरेंज, पर्पल और स्टारलाइट में उपलब्ध होगा। आप 25 मार्च से इसको खरीद सकेंगे और अगले महीने की शुरुआत से यह आपके नजदीकी एपल स्टोर्स पर भी मिलने लगेगा। इसके अलावा, एपल अपने नए ग्राहकों को आकर्षक ऑफर भी देगी। इसमें 3 महीने का फ्री एपल म्यूजिक सब्सक्रिप्शन और टूटने-फूटने पर वारंटी मिलेगी। साथ ही एपलकेयर+ का सपोर्ट मिलेगा। एयरपॉड्स मैक्स 2 में क्या है नया?दमदार साउंडआपको बता दें कि पुराने एयरपॉड में H1 चिप थी लेकिन इस नए मॉडल में एडवांस H2 चिप लगाई गई है। इससे ऑडियो क्वालिटी पहले से कहीं ज्यादा साफ और बेस दमदार हो गया है।बाहर के शोर से पूरी तरह छुट्टी (1.5x बेहतर ANC)इस हेडफोन में दिया गया ‘एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन’ (ANC) अब पहले के मुकाबले करीब 1.5 गुना ज्यादा प्रभावी हो गया है। यानी चाहे आप फ्लाइट में हों या ट्रैफिक के शोर के बीच, यह डिवाइस बाहर की आवाजों को काफी हद तक खत्म कर देता है और आपको एक शांत अनुभव देता है।स्मार्ट ट्रांसपेरेंसी मोडयदि आप गाने सुनते हैं तो चाहते हैं कि आस-पास आपको कोई जरुरी आवाजें सुनाई न दें तो इसका नया ट्रांसपेरेंसी मोड आपको एकदम नैचुरल आवाज देगा।लॉसलेस ऑडियो और गेमिंग सपोर्टअब आप यूएसबी टाइप-सी केबल लगाकर हाई-क्वालिटी 'लॉसलेस ऑडियो' का मजा ले सकते हैं। गेमिंग करने वालों के लिए यह एकदम बेस्ट है क्योंकि इसमें आवाज में कोई देरी नहीं होती है।एआई फीचर्स Apple AirPods Max 2 में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं जो इसे और भी स्मार्ट बनाते हैं। इसका अडेप्टिव ऑडियो माहौल के अनुसार साउंड को खुद एडजस्ट करता है, जबकि कन्वर्सेशन अवेयरनेस बात करते ही म्यूजिक कम कर देता है। इसमें लाइव ट्रांसलेशन, कैमरा कंट्रोल और वॉयस आइसोलेशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहद सुविधाजनक बनाते हैं।बैटरी और पर्यावरण का ख्यालइस एयरपॉड की बैटरी लाइफ भी काफी शानदार है। यह फुल चार्ज होने पर एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन ऑन रहने के बावजूद 20 घंटे तक लगातार चलता रहता है। इसके साथ ही यह जल्दी चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। यह बेहतरीन परफॉर्मेंस तो देता है, साथ ही पर्यावरण का भी पूरा ख्याल रखता है। यह पूरी तरह से इको-फ्रेंडली डिवाइस है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Nitish Kumar को बड़ा झटका, करीबी KC Tyagi ने छोड़ा JDU का साथ, UP Politics में नई पारी की तैयारी!
    Next Article
    BIG BREAKING: जंग में ईरान की कमान संभाल रहे खामेनेई के खास अली लारिजानी को कर दिया ढेर- इजरायली रक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment