Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बसपा ने बांदा में ज्ञापन सौंपा:दो चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं लगाने की मांग

    11 hours ago

    1

    0

    बांदा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें पार्टी ने शहर के बाईपास रोड पर दो प्रमुख चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने की मांग की है। बसपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि जनपद बांदा के नगर बाईपास रोड पर बबेरू रोड चौराहा से बांदा-महोबा रोड के मध्य मवई बुजुर्ग चौराहा और महोखर चौराहा में निर्माणाधीन गोलचक्र के रिक्त स्थानों पर ये प्रतिमाएं लगाई जानी हैं। पार्टी की पहली मांग है कि बाईपास रोड बांदा के मवई बुजुर्ग बाईपास चौराहा (बांदा-चिल्ला मार्ग) पर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाए। उन्हें कमजोर वर्गों का मसीहा बताया गया है। मान्यवर कांशीराम की प्रतिमा लगाई जाए दूसरी मांग के अनुसार, बांदा बाईपास रोड के महोखर चौराहा (बांदा-बहराइच मार्ग) पर मान्यवर कांशीराम की प्रतिमा लगाई जाए। पार्टी ने उन्हें संविधान प्रदत्त अधिकारों और न्याय के प्रति सजग तथा सामाजिक बदलाव के बहुजन नायक के रूप में वर्णित किया है। बहुजन समाज पार्टी की जिला इकाई, बांदा ने क्षेत्रीय जनमानस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भावनाओं का हवाला देते हुए यह मांग उठाई है। पार्टी का मानना है कि ये प्रतिमाएं देश और समाज में गरीबों तथा कमजोर वर्गों को न्याय, समानता, मानवता और परिवर्तन की प्रेरणा देंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सपा विधायक का फर्श पर बैठकर प्रदर्शन:नगर निगम मुख्यालय घेरा, बोले- पानी नहीं मिल रहा, जल कर बढ़ गया
    Next Article
    मुरादाबाद में युवक को गोली मारने वाले बाप-बेटे गिरफ्तार:पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा, वारदात में इस्तेमाल तमंचा बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment