Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सपा विधायक का फर्श पर बैठकर प्रदर्शन:नगर निगम मुख्यालय घेरा, बोले- पानी नहीं मिल रहा, जल कर बढ़ गया

    15 hours ago

    1

    0

    लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा सोमवार को अपने पार्षदों और नेताओं के साथ नगर निगम मुख्यालय पहुंच गए। यहां उन्होंने नगर निगम का घेराव करते हुए मुख्यालय परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर बैठकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पिछले कई दिनों से उनके विधानसभा क्षेत्र में पानी, सड़क और साफ-सफाई की समस्या बनी हुई है। लेकिन, नगर निगम की लापरवाही से कोई काम नहीं हो रहा है। उनके क्षेत्र में लोगों को पानी नहीं मिल रहा है और नगर निगम ने जल कर बढ़ा दिया। 2 तस्वीरें देखिए- विधायक बोले- लखनऊ में स्मार्ट टैक्स लग रहा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा- नगर निगम क्षेत्र के अंदर बहुत नागरिक समस्याएं हैं। नगर निगम उन समस्याओं के निदान पर काम नहीं कर रहा है। जगह-जगह कूड़ा लगा है। इससे लोगों में बीमारियां फैल रही हैं। कूड़ा हटाने के बजाय उस पर टैक्स लगाया जा रहा है। लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनाना था लेकिन यहां स्मार्ट टैक्स लगाए जा रहे हैं। पानी नहीं मिल रहा है और जल कर बढ़ा दिया गया है। ‘हमारी सरकार आएगी तो इन्हें बताएंगे’ लता जायसवाल ने कहा- सरकार सबको एक नजर से नहीं देख रही है। हमारे पार्षदों को बजट नहीं दिया जा रहा है। हमारे क्षेत्रों में पानी की बहुत समस्या है। नाली खराब है, सबमर्सिबल खराब है। जो पानी आ भी रहा है, वह गंदा है। उसे पी नहीं सकते। पार्षदों के पास फंड होने के सवाल पर लता जायसवाल ने कहा- पार्षदों को फंड पता नहीं कब मिलता है। सरकार के पास जब भी जाओ तो यही कहा जाता है कि फंड होगा तो मिलेगा। यह फंड पता नहीं कहां रहता है। 2027 में जब अखिलेश भैया की सरकार आएगी तो हमको इनको बताएंगे। ‘सपा पार्षदों की निधि रोक ली जाती है’ शबनम खान ने कहा- हम लोग यहां जनता के मुद्दे लेकर आए थे। सपा पार्षदों के वार्डों में कोई काम नहीं होता। नाली भरी हुई हैं, सीवर चैंबर फुल हैं। सड़कें टूटी हुई हैं। पार्षदों के पास अपनी 2 करोड़ 10 लाख रुपए की विकास निधि के सवाल पर शबनम ने कहा- यह सब जुमला है। कोई पार्षद निधि नहीं है। सपा पार्षदों की निधि रोक ली जाती है। निधि होती तो क्षेत्र का विकास नहीं होता क्या? कोई भी चलकर देख ले कि सपा पार्षदों के वार्डों में विकास हुआ है या नहीं? सपा विधायक की 11 मांगें-
    Click here to Read more
    Prev Article
    शॉर्ट सर्किट से कच्चे मकान में लगी आग:घाटमपुर के डोहरू गांव में हादसा, कैश-गृहस्थी समेत डेढ़ लाख का नुकसान
    Next Article
    बसपा ने बांदा में ज्ञापन सौंपा:दो चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं लगाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment