Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बसपा ने डॉ. संग्राम भारती को फिर जिलाध्यक्ष बनाया:जौनपुर में पांच साल से संभाल रहे थे जिम्मेदारी, गांव-गांव संगठन मजबूत करने की बात कही

    1 day ago

    2

    0

    बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने जौनपुर में डॉ. संग्राम भारती को फिर जिलाध्यक्ष बनाया है। वह सिकरारा क्षेत्र के दुदौली गांव के रहने वाले हैं। दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने संगठन को मजबूत करने और सर्व समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने को अपना लक्ष्य बताया। डॉ. संग्राम भारती वर्ष 1989 से बसपा से जुड़े हैं। उन्होंने पार्टी में सेक्टर अध्यक्ष समेत संगठन के कई पदों पर काम किया है। वह पिछले पांच साल से जौनपुर के जिलाध्यक्ष हैं। संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया भारती ने कहा कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा और समाज के सभी वर्गों के लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विहिप के दो पदाधिकारी पुतला जलाने पर भिड़े:ललितपुर में प्रदर्शन के दौरान नोकझोंक, जिला मंत्री ने संगठन मंत्री को पुतला जलाने से रोका
    Next Article
    सड़क पर स्कूटी खड़ी करने से रोका, युवक को पीटा:फतेहपुर में पुलिसकर्मियों के सामने जान से मारने की धमकी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment