Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क पर स्कूटी खड़ी करने से रोका, युवक को पीटा:फतेहपुर में पुलिसकर्मियों के सामने जान से मारने की धमकी दी

    1 day ago

    2

    0

    फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आबू नगर चुंगी चौकी के पास एक युवक को बीच सड़क स्कूटी खड़ी करने का विरोध करना भारी पड़ गया। विरोध करने पर बेखौफ दबंगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी।घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों के सामने ही दबंग युवक को सरेआम जान से मारने की धमकी देते रहे। ​मिली जानकारी के अनुसार,यह पूरी घटना बुधवार की देर रात लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। दबंगों द्वारा युवक के साथ की गई मारपीट और गुंडागर्दी का वीडियो गुरुवार सुबह 7 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि किस तरह दबंग बेखौफ होकर कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी दिखाई दे रही है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि दैनिक भास्कर नही करता है। ​क्या था पूरा मामला? ​प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आबू नगर चुंगी चौकी के पास एक स्कूटी सड़क के बीचों-बीच खड़ी थी, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था। जब एक स्थानीय युवक ने स्कूटी को किनारे लगाने को कहा, तो स्कूटी सवार दबंग आपा खो बैठा। उसने तुरंत अपने अन्य साथियों को बुला लिया और युवक पर टूट पड़े। मारपीट के दौरान वहां पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन दबंगों के हौसले इतने बुलंद थे कि वे पुलिस के सामने ही युवक को जान से मारने की धमकियां देते रहे। ​पुलिस का बयान ​मामले में सदर कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लिया जा रहा है।पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलते ही मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बसपा ने डॉ. संग्राम भारती को फिर जिलाध्यक्ष बनाया:जौनपुर में पांच साल से संभाल रहे थे जिम्मेदारी, गांव-गांव संगठन मजबूत करने की बात कही
    Next Article
    औरैया में ‘रश्मिरथी’ पर आधारित नाटक का मंचन:इंदिरा प्रेक्षागृह में संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन ने कराया कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment