Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बसपा ने रामचंद्र रत्ना पर तीसरी बार जताया भरोसा:सोनभद्र का जिलाध्यक्ष बनाया, 2027 विधानसभा चुनाव की सौंपी जिम्मेदारी

    5 hours ago

    1

    0

    बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सोनभद्र में संगठनात्मक विस्तार करते हुए रामचंद्र रत्ना को तीसरी बार जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें आगामी पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि जिले की चारों विधानसभा सीटों पर बसपा जीत दर्ज कर सके। रामचंद्र रत्ना इससे पहले वर्ष 2025 में 105 दिनों के लिए और वर्ष 2001 में 13 महीने तक जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए संगठन की कमान सौंपी है। 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बसपा ने पिछले डेढ़ वर्ष में संगठन में लगातार बदलाव किए हैं। 19 फरवरी 2025 को रामचंद्र रत्ना को जिलाध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन 105 दिन बाद 7 जून को रमेश कुशवाहा को यह जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद 14 जुलाई 2025 को बी. सागर और 24 दिसंबर 2025 को अनीश भारती को जिलाध्यक्ष बनाया गया। अब छह महीने बाद फिर से रामचंद्र रत्ना को संगठन की कमान सौंप दी गई है। विधानसभा प्रभार भी किए गए तय संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी ने कई वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी हैं। प्रेमनाथ गौतम, सियाराम सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा और रामविचार गौतम को संगठनात्मक कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा डॉ. ओमप्रकाश मौर्या और प्रेमनाथ गौतम को घोरावल विधानसभा, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश गोंड और रामलखन देहाती को रॉबर्ट्सगंज, जितेंद्र कुमार और शिव कुमार गोंड को ओबरा तथा नंदू प्रसाद गौतम और संजय गोंड को दुद्धी विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। बोले- मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाना लक्ष्य नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामचंद्र रत्ना ने कहा कि वह हमेशा पार्टी की नीतियों के प्रति समर्पित रहे हैं। उनका लक्ष्य बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करना और बहन मायावती को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में भरत तिवारी एनकाउंटर पर निकाला गया कैंडल मार्च:पूर्व सपा विधायक के नेतृत्व में हजारों ने बिहार सरकार के खिलाफ लगाए नारे
    Next Article
    लखनऊ में 10 हजार अवैध कॉमर्शियल बिल्डिंग:2 साल पहले LDA ने हाईकोर्ट में खुद बताया था, लेकिन 15 मौतों के बाद जागे जिम्मेदार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment