Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में बेटे की मौत के बाद पिता लापता:कफन लेने की बात कहकर एम्बुलेंस से उतरे थे, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की

    3 hours ago

    1

    0

    बस्ती जनपद के कलवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सहारनपुर निवासी फुर्ती लाल मौर्या शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली, जिसके बाद कलवारी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फुर्ती लाल की बेटी राधिका ने बताया कि उनके भाई रघुनाथ मौर्य की किडनी वर्ष 2018 से खराब थी और उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे उनके भाई का निधन हो गया। राधिका के अनुसार, भाई के शव को एंबुलेंस से लखनऊ से गांव लाया जा रहा था। इसी दौरान जब एंबुलेंस गायघाट पहुंची, तो फुर्ती लाल कफन लेने के बहाने नीचे उतरे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए गायघाट क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में फुर्ती लाल मौर्या सुबह करीब 9:30 बजे गायघाट चौराहे के बैडारी मोड़ के पास से गाना गांव की दिशा में जाते हुए दिखाई दिए हैं। गुमशुदा फुर्ती लाल मौर्या की लंबाई लगभग 5 फीट बताई जा रही है। घटना के समय उन्होंने पैंट-शर्ट और गाढ़े रंग की जैकेट पहनी हुई थी। फिलहाल, पुलिस संभावित स्थानों पर उनकी तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छुट्टी लेकर फरार चल रहे डीसी जेमपोर्टल की तलाश तेज:भ्रष्टाचार के आरोप में फरार चल रहे हैं, टेंडर देने के नाम पर रिश्वत लेने का केस दर्ज
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में ईद-उल-फितर शांतिपूर्ण संपन्न:मुफ़्ती अलीहसन ने ईदगाह में इमामत की, प्रशासन रहा मुस्तैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment